उत्तराखंडदेहरादूनबड़ी खबर

देहरादून में यहां युवती की लाश मिलने से सनसनी, घर से महज 100 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला शव

Dehradun News : देहरादून में क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आए दिन हत्या, लूटपाट और मारपीट की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच विकासनगर में घर से महज 100 मीटर की दूरी पर युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया है।

Vikasnagar में यहां युवती की लाश मिलने से सनसनी

देहरादून के Vikasnagar में युवती की लाश मिलने से सनसनी मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक युवती का शव उसके घर से महज 100 मीटर की दूरी से ही मिला है। इस खबर के बाद से पूरे इलाके में मातम पसर गया है। परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है।

युवती के साथ गया चचेरा भाई मौके से फरार

परिजनों का कहना है कि युवती अपने चचेरे भाई के साथ गई थी। लेकिन युवती का शव घर के पास ही पड़ा मिला है और चचेरा भाई फरार है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके पर FSL की टीम पहुंच गई है।

पूरी घटना की जांच जारी – SSP अजय सिंह

घटना के बाद देहरादून एसएसपी अजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक पूरी घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतका का चचेरा भाई फरार है। जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही FSL की टीम भी मौके पर मौजूद है।

दिन पर दिन देहरादून में बढ़ रहा क्राइम का ग्राफ

राजधानी देहरादून में दिन पर दिन क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रही है। आए दिन राजधानी के अलग-अलस हिस्सों से हत्या, लूटपाट और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। विकासनगर में ही बीते दिन दो कश्मीरी शॉल व्यापारियों से मारपीट की घटना सामने आई थी। जिसकी जांच अब भी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button