BreakingnewsPauriTrendingउत्तराखंड

श्रीनगर में हरियाणा के पर्यटक और स्थानीय लोगों में मारपीट, पुलिस ने भांजी लाठियां

SRINAGAR: हरियाणा के पर्यटकों और स्थानियों में ओवरटेक करने को लेकर हुआ विवाद

श्रीनगर (SRINAGAR): पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल में हरियाणा से आए पर्यटकों और स्थानीय युवाओं के बीच वाहन ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया, जिससे कुछ देर के लिए क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया. हालात काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा.

ये भी पढ़ें- बड़ी खबर ! सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियमों पर लगाई रोक

श्रीनगर में पर्यटक और स्थानीय भिड़ने लगे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हरियाणा से आए पर्यटक गलत दिशा में वाहन चला रहे थे. इसी दौरान स्कूटी सवार स्थानीय युवाओं ने जब इसका विरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई. जिस पर पर्यटकों ने स्थानीय लोगों को गाली-गलौज शुरू कर दिया. विवाद बढ़कर मारपीट में तब्दील हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

ओवरटेकिंग को लेकर शुरू हुआ मामला पहुंचा थाने

इस बीच, झगड़े की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए. वहीं, मामला बढ़ता देख दोनों पक्ष श्रीनगर कोतवाली पहुंच गए. कोतवाली परिसर में पहले से मौजूद भीड़ ने पर्यटकों का विरोध शुरू कर दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ने लगी.

ये भी पढ़ें- UGC Act 2026 में बड़े बदलाव के बाद देशभर में बहस तेज, नए नियमों को लेकर उठा रहा विवाद…

पुलिस ने किया लाठी चार्ज

स्थिति को संभालते हुए पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया, जिसके बाद हालात सामान्य हो सके. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है. फिलहाल, मामला कोतवाली में विचाराधीन है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button