
Dehradun News : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को लोक भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भेंट कर नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री को नए वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
सीएम धामी ने राज्यपाल को दी नववर्ष 2026 की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रदेश के समग्र विकास, जनकल्याण और सुशासन से जुड़े विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक संवाद हुआ। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने भी राज्यपाल से भेंट कर नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने सभी अधिकारियों को दी शुभकामनाएं
राज्यपाल से प्रदेश के वरिष्ट अधिकारियों, विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, आईटीबीपी के अधिकारियों सहित लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भेंट कर नववर्ष की बधाइयां दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी अधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और समर्पित सेवाभाव की सराहना की तथा प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

उत्तराखण्ड विकास के नए कीर्तिमान करेगा स्थापित
राज्यपाल ने अधिकारियों से सुशासन, जनसेवा और उत्तराखण्ड के समग्र एवं सतत विकास को लेकर सकारात्मक संवाद करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी के समन्वित प्रयासों से नव वर्ष 2026 प्रदेश को प्रगति, स्थिरता और जनकल्याण की नई दिशा प्रदान करेगा और उत्तराखण्ड विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।



