उत्तराखंडदेहरादून

उपनल कर्मियों के लिए अच्छी खबर ! समान कार्य समान वेतन को लेकर शासनादेश जारी

Dehradun: उपनल कर्मचारी महासंघ ने गणेश जोशी से मुलाकात कर जताया आभार

देहरादून (Dehradun): प्रदेश भर के उपनल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. उपनल कर्मचारियों के लिए समान कार्य, समान वेतन को लेकर शासनादेश जारी कर दिया गया है.

उपनल कर्मियों के समान कार्य,समान वेतन को लेकर शासनादेश जारी

उतराखंड में उपनल कर्मचारियों के लिए सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. मौजूदा प्रदेश सरकार के द्वारा 10 साल की सेवा पूरी कर चुके उपनल कर्मियों के लिए अब समान कार्य, समान वेतन का शासनादेश जारी कर दिया गया है. इस आदेश से प्रदेश के 8 हजार से अधिक उपनल कर्मियों को सीधे तौर पर राहत मिली है.

ये भी पढ़ें_ अंकिता भंडारी केस में सीबीआई ने अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, ऋषिकेश पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम

उपनल कर्मियों ने मंत्री गणेश जोशी से मिलकर जताया आभार

प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने उनके कैंप कार्यालय में भेंट की. पदाधिकारियों ने उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन का लाभ दिए जाने वाले शासनादेश जारी होने पर मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया. इस शासनादेश के मुतबिक 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके उपनल कर्मियों को समान कार्य, समान वेतन दिया जाएगा. मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के सभी उपनल कर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं दी.

कर्मचारियों का हित धामी सरकार की प्राथमिकता

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके कल्याण के लिए लगातार कार्यरत है.

ये भी पढ़ें_ देहरादून में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी रोडवेज बस, हादसे में 3 की मौके पर ही मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button