Trendingउत्तराखंडदेहरादून

Dehradun Crime: युवती को चापड़ दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में युवती को चापड़ दिखाकर धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Dehradun Crime: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के में लगातार बढ़ रहे अपराधिक ममलों से आम जनता में दहशत का माहौल है. इसी बीच थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत राजीव नगर से एक युवक द्वारा युवती को चापड़ दिखाना और अश्लील कमेंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है.

युवती को चापड़ दिखाकर धमकाने का विडियो वायरल

जानकारी के मुताबिक, 24 फरवरी को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली कि राजीव नगर इलाके में एक व्यक्ति युवती को चापड़ दिखाकर धमकी दे रहा था. सोशल मीडिया पर विडियो वायरल होने के बाद थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची.

ये भी पढ़ें_ देहरादून में भरे बाजार युवती के मर्डर मामले में कार्रवाई, SSP ने चौकी प्रभारी को किया सस्पेंड

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पूछताछ में पता चला कि लड़के ने युवती पर अश्लील कमेंट भी किए थे. साथ ही युवती जब कुछ अन्य साथियों के साथ जब युवक के पास पहुंची तो आरोपी ने उनके साथ अभद्रता की. इस दौरान आरोपी ने युवती को धारदार हथियार चापड़ दिखाकर धमकी भी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया है. मामले में आगे क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है.

  • आरोपी की पहचान – शिव सिंह रावत, निवासी राजेन्द्र नगर

ये भी पढ़ें_ VIKRAM SHARMA MURDER CASE: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी

 थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी, संजीत कुमार ने बताया कि-

एक युवती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की थी, जिस पर राजेन्द्र नगर निवासी शिव सिंह रावत ने आपत्ति जताते हुए कथित रूप से अभद्रता की. इसके बाद युवती अपने कुछ साथियों के साथ लोअर राजीव नगर स्थित युवक की दुकान पर पहुंची, जहां युवक ने युवती और उसके साथियों के साथ अभद्र व्यवहार किया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी संजीत कुमार के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

-संजीत कुमार, प्रभारी, थाना नेहरू कॉलोनी-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button