उत्तराखंडदेहरादून

मसूरी में बारिश और बर्फ के फुहारों से बढ़ी ठंड, चकराता-धनौल्टी में भी हुई बर्फबारी, देखें वीडियो

Mussoorie में शुरू हुई बर्फबारी, खूबसूरत नजारे देख पर्यटकों के खिले चेहरे

Mussoorie : पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार की सुबह से ही शहर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फ के फुहारे (Snowfall in Mussoorie) देखने को मिले, जिससे ठंड में इज़ाफा हो गया। लंबे समय से शुष्क मौसम झेल रहे मसूरीवासियों और पर्यटकों के चेहरे इस बदलाव से खिल उठे हैं।

मसूरी में बदला मौसम का मिज़ाज

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ों की रानी मसूरी से लेकर उत्तरकाशी तक बर्फबारी शुरू हो गई है। Mussoorie में सुबह के समय आसमान में काले बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ के हल्के फुहारों ने मौसम को और भी सुहावना बना दिया।

हल्की बारिश और बर्फ के फुहारों से बढ़ी ठंड

बारिश और ठंड बढ़ने के कारण लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेते नजर आए। तापमान में आई गिरावट से ठंड का अहसास साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते करीब तीन महीनों से मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में न तो बारिश हुई और न ही बर्फबारी हुई।

जिससे काश्तकारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। सूखी ठंड के चलते सर्दी-जुकाम, त्वचा रोग और सांस संबंधी बीमारियों के मामले भी बढ़े हैं। ऐसे में बारिश और बर्फबारी (Snowfall in Mussoorie) से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

Mussoorie

बर्फबारी से किसानों और काश्तकारों के खिले चेहरे

किसानों और काश्तकारों को उम्मीद है कि इस बदलाव से फसलों को लाभ पहुंचेगा और जमीन में नमी लौटेगी। वहीं पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का मानना है कि अगर आने वाले दिनों में बर्फबारी होती है तो मसूरी में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

चकराता और धनौल्टी में भी हुई बर्फबारी

चकराता क्षेत्र के लोखंडी इलाके में इस सीजन की पहली बर्फबारी भी शुरू हो गई है। लंबे समय से बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे बागवानों, किसानों और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। बता दें किदेर रात से चकराता और धनौल्टी में बारिश हो रही थी। जिसके बाद ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।

Mussoorie
24 से 48 घंटों में तेज होगी बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग ने पहले ही उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई थी। विभाग के अनुसार आज पूरे राज्य के पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब रहने के आसार हैं, जो अब सही साबित होते नजर आ रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों में मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button