उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून की संतोष सोलंकी गणतंत्र दिवस परेड के लिए आया बुलावा, ‘लखपति दीदी’ के रूप में बना चुकी हैं पहचान

Dehradun News : उत्तराखंड के देहरादून की संतोष सोलंकी गणतंत्र दिवस परेड के लिए बुलावा आया है। संतोष सोलंकी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़कर आत्मनिर्भरता की एक नई मिसाल कायम की है। जिसके बाद उन्हें ये आमंत्रण मिला है।

देहरादून की Santosh Solanki गणतंत्र दिवस परेड के लिए आया बुलावा

देहरादून की संतोष सोलंकी ने प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में वो शामिल होंगी। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़कर आत्मनिर्भरता की एक नई मिसाल कायम की है। आज संतोषी सोलंकी एक सफल उद्यमी और ‘लखपति दीदी’ के रूप में पहचान बना चुकी हैं। 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी।

‘लखपति दीदी’ के रूप में बना चुकी हैं पहचान

भारत सरकार द्वारा 77वीं गणतंत्र दिवस परेड के लिए देशभर से अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों, खिलाड़ियों, महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों, स्टार्टअप उद्यमियों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया है। इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य से देहरादून जनपद की Santosh Solanki का चयन ‘लखपति दीदी’ के रूप में किया गया है, जो परेड में सहभागिता के साथ-साथ अपनी सफलता की प्रेरणादायी यात्रा भी साझा करेंगी।

Dehradun News

जिला मिशन प्रबंधक सोनम गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर जनपद की अनेक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में सहसपुर ब्लॉक की संतोषी सोलंकी प्रिंटिंग प्रेस के माध्यम से लखपति दीदी बनी हैं, जो 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग कर प्रदेश की सफलता की कहानी साझा करेंगी।

NRLM महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए कर रहा काम

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने कहा कि एनआरएलएम के माध्यम से जनपद में समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली परेड के लिए प्रदेश भर से देहरादून जनपद की Santosh Solanki का चयन हुआ है। जो समूह स्तर पर प्रिंटिंग व्यवसाय में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं।

Dehradun News

समाज की महिलाओं के भविष्य को नई दिशा दे रही संतोष

आज Santosh Solanki की पहचान केवल एक सफल उद्यमी के रूप में नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण विकास की सशक्त प्रतीक के रूप में उभरकर सामने आई है। उनका यह सफर न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव और समाज की महिलाओं के भविष्य को नई दिशा दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button