उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी के मोरी में दो घरों में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक

Uttarkashi News : उत्तरकाशी के तहसील मोरी के ग्राम खन्ना पट्टी फतेह पर्वत में दो घरों में भीषण आग लग गई। जिस से घरों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

उत्तरकाशी के मोरी में दो घरों में लगी भीषण आग

उत्तरकाशी जिले में दो घरों में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक मोरी विकासखंड के खन्ना में पट्टी फतेह पर्वत में दो घरों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिस से सारा सामन जलकर राख हो गया।

Uttarkashi News

किसी प्रकार की जनहानि और पशुहानि की सूचना नहीं

मिली जानकारी के मुताबिक मोरी विकासखंड के खन्ना में नंदू लाल और वीरेंद्र सिंह के आवासीय प्रयोजन के मकान पर आग लगने से क्षतिग्रस्त हुए हैं। कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

किसी प्रकार की जनहानि और पशुहानि की सूचना नहीं। तहसीलदार मोरी राजस्व टीम के साथ घटना स्थल को रवाना हो गए हैं। घटना देर रात की बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button