उत्तरकाशीउत्तराखंडबड़ी खबर

भालू से जान बचाकर भाग रहे बुजुर्ग की पहाड़ी से नीचे गिरने से मौत, इलाके में पसरा मातम

Uttarkashi News : भालू का आतंक, जान बचाने के लिए भाग रहे बुजुर्ग की पहाड़ी से गिरकर मौत

Uttarkashi News : उत्तरकाशी में भालू का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लौंथरू-बयाणा गांव के पैदल मार्ग पर भालू से जान बचाकर भाग रहे बुजुर्ग की पहाड़ी से गिरने के कारण मौत हो गई। इस घटना से इलाके में मातम पसर गया है।

भालू से जान बचाकर भाग रहे बुजुर्ग की पहाड़ी से नीचे गिरने से मौत

उत्तरकाशी के लौंथरू-बयाणा गांव के पैदल मार्ग पर एक बुजुर्ग ने भालू को देखा। जिस से बचने के लिए वो भागने लगे और पहाड़ी से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम सौरा निवासी विद्या प्रसाद रतूड़ी (72) लौंथरू-बयाणा पैदल मार्ग से जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें कोटधार नामे तोक के पास भालू अपने बेहद पास दिखा और वो जान बचाने के लिए भागने लगे। भागने के दौरान पहाड़ी से डिंडसारी-बयाणा मोटर मार्ग पर गिर गए।

ग्रामीणों ने भी की भालू देखने की पुष्टि

बुजुर्ग को पहाड़ी से गिरते हुए वहां से गुजर रहे डिंडसारी निवासी दो लोगों ने देखा। उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। आनन-फानन में घायल बुजुर्ग को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल ल् जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डिंडसारी के दोनों ग्रामीणों ने भी भालू देखने की पुष्टि की है।

भालू मौजूद था या नहीं हो रही इसकी जांच – वन विभाग

इस मामले में मुखेम रेंज अधिकारी गोविंद पंवार का कहना है कि प्रथम दृष्टया पहाड़ी से गिरने के कारण बुजुर्ग की मौत होना प्रतीत हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इन तथ्यों की भी जांच की जा रही है कि वहां पर भालू मौजूद था या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button