Breakingnewsउत्तराखंड

अच्छी खबर : कृषि सहायकों के मानदेय में हुई बढ़ोतरी, शासनादेश हुआ जारी

Uttarakhand News : उत्तराखंड के कृषि सहायकों के लिए अच्छी खबर है। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों पर कृषि सहायकों के मानदेय में बढ़ोतरी कर दी गई है।

Uttarakhand में कृषि सहायकों के मानदेय में हुई बढ़ोतरी

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के क्रम में न्याय पंचायतों में तैनात कृषि सहायकों के मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। कृषि सहायकों का मानदेय 8300 रूपए से बढ़ाकर 12391रूपए कर दिया गया है। जिसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी की हो रही थी मांग

बता दें कि Uttarakhand में कृषि सहायक लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। कृषि सहायकों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि को आवश्यक निर्देश दिए थे, जिसके फलस्वरूप ये निर्णय लिया गया।

कृषि सहायकों ने सरकार का जताया आभार

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कृषि सहायक राज्य में किसानों तक सरकारी योजनाओं और तकनीकी जानकारियों को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनका मनोबल बढ़ाना और उन्हें उचित पारिश्रमिक देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि मानदेय में वृद्धि से कृषि सहायकों को आर्थिक संबल मिलेगा और वे और अधिक उत्साह के साथ किसानों की सेवा कर सकेंगे। मानदेय बढ़ोतरी के निर्णय से प्रदेशभर के कृषि सहायकों ने राज्य सरकार और कृषि मंत्री गणेश जोशी का आभार भी व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button