Rudraprayagउत्तराखंड

अगस्त्यमुनि खेल मैदान गेट तोड़ने वाले मामले में एक्शन, अराजक तत्वों के विरुद्ध गुंडा एक्ट में होगी कार्रवाई

Rudraprayag News : रुद्रप्रयाग में महर्षि अगस्त्य की डोली को गद्दीस्थल तक ले जाने के लिए श्रद्धालुओं ने अगस्त्यमुनि खेल मैदान का गेट तोड़ दिया था। इस मामले में जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

अगस्त्यमुनि खेल मैदान गेट तोड़ने वाले मामले में एक्शन

रुद्रप्रयाग में बीते दिनों महर्षि अगस्त्य की डोली को गद्दीस्थल तक ले जाने तक के लिए भारी हंगामा देखने को मिला था। श्रद्धालुओं ने अगस्त्यमुनि खेल मैदान का मुख्य गेट तोड़ दिया था। जिससे कई घंटे तक हंगामा और जाम लगा रहा। पुलिस ने इस मामले में 12 नामजद सहित 52 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है और जिलाधिकारी ने अराजक तत्वों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Rudraprayag News

अराजक तत्वों के विरुद्ध गुंडा एक्ट में होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी का कहना है कि इस मामले में आरोपियों पर गुंडा एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर प्रशासन और धार्मिक मान्यताओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की बात कही है। जबकि विपक्ष ने लोगों की धार्मिक भावनाओं का समर्थन किया है।

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि यात्रा के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं और प्रशासन, मंदिर समिति और संबंधित पक्षों के साथ कई दौर की वार्ताओं में सहमति बनी थी। इसके बावजूद श्रद्धालुओं ने गेट तोड़ दिया और डोली को गद्दीस्थल तक ले गए।

Rudraprayag News

कांग्रेस ने मामले में कार्रवाई का किया विरोध

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि लोगों को अपने धार्मिक मान्यताओं और उनके हाल पर छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को इसमें दखलअंदाजी नहीं करनी चाहिए और आम जनता की धार्मिक मान्यता और उनके रीति-रिवाज का समर्थन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button