Rudraprayagउत्तराखंड

केदारनाथ हाईवे से सटे चंद्रापुरी में लगी भीषण आग, जनरल स्टोर और होटल पूरी तरह जलकर राख

Rudraprayag News : रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ हाईवे से सटे चंद्रापुरी के पास स्थित गबनीगांव में रविवार देर रात भईषण आग लग गई। जनरल स्टोर और होटल में आग लगने से सारा सामान जलकर खाक हो गया।

केदारनाथ हाईवे से सटे चंद्रापुरी में लगी भीषण आग

Rudraprayag में चंद्रापुरी से लगभग चार किमी दूर गबनीगांव स्थित एक जनरल स्टोर और होटल में अचानक आग लग गई। देर रात आग लगने के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की जानकारी करीब 1:30 बजे पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसपर टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था।

Rudraprayag News

जनरल स्टोर और होटल पूरी तरह जलकर राख

फायर सर्विस Rudraprayag और थाना अगस्त्यमुनि की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन होटल और जनरल स्टोर का सारा सामानजलकर खाक हो गया। लेकिन आस-पास स्थित घर और दुकानें बच गई। अब तक आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button