उत्तराखंडपिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ, यू-विन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है टीकाकरण

Pithoragarh News : चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पिथौरागढ़ द्वारा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ आज महिला अस्पताल के सभागार में विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद अजय टम्टा ने किया।

पिथौरागढ़ में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से ऑनलाइन माध्यम से अभियान का शुभारंभ किया। पहले दिन कुल 6 बालिकाओं का वैक्सीनेशन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

14–15 वर्ष की बालिकाओं को लगेगी वैक्सीन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अर्चना कौशिक ने बताया कि ये वैक्सीन विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को लगाई जा रही है। जिससे उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से सुरक्षा मिल सके।

एचपीवी वायरस सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है और समय पर टीकाकरण इस खतरे को काफी हद तक कम कर देता है। टीकाकरण की प्रविष्टि एवं मॉनिटरिंग U-WIN पोर्टल के माध्यम से की जा रही है।

अभियान बेटियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण कदम

ये अभियान बेटियों के स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी भ्रांति या अफवाह पर ध्यान न दें और अपनी बालिकाओं को समय पर वैक्सीनेशन के लिए अवश्य भेजें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से येे अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जाएगा। साथ ही आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए हैं।

टीकाकरण के लिए विशेष टीमों का गठन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। महिला अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। विभाग का लक्ष्य है कि निर्धारित आयु वर्ग की सभी पात्र बालिकाओं को शत-प्रतिशत टीकाकरण से आच्छादित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button