उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार के गोविंदपुर में एक गोदाम में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Haridwar News : हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दादूपुर गोविंदपुर इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। जिस से चारों ओर अफरा-तफरी मच गई।

हरिद्वार के गोविंदपुर में एक गोदाम में लगी भीषण आग

हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दादूपुर गोविंदपुर इलाके एक स्क्रैप गोदाम में भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। स्क्रैप के गोदाम में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। हालांकि फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया।

घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 2 बजकर 17 मिनट पर फायर स्टेशन मायापुर को दादूपुर गोविंदपुर, हरिद्वार स्थित एक स्क्रैप गोदाम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही जनपद की 7 फायर यूनिटें तत्काल मौके पर पहुंचीं।

Haridwar News

फायर टीम के पहुंचने तक आग भयंकर रूप ले चुकी थी। आग की लपटें आसपास के मकानों तक पहुंच रही थीं। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। फायर कर्मियों ने सूझबूझ, साहस और कड़ी मेहनत के के कारण आग बुझ सकी। घंटों की मशक्कत के बाद आग को पर काबू पाया गया और आस-पास स्थित घरों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button