उत्तराखंडदेहरादूनबड़ी खबर

पुलिस थाने में PRD जवान की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, SSP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

Dehradun News : देहरादून में थाने में पीआरडी जवान की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है।

थाने में PRD जवान की मौत मामले में सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

देहरादून के रायपुर थाने में पीआरडी जवान की मौत मामले में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने रायपुर थाने एसएचओ समेत 4 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन अटैच कर दिया है। इसके साथ ही एसएसपी ने एक सब इंस्पेक्टर को भी सस्पेंड कर दिया है।

सएसपी कार्यालय से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक इस मामले में उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह द्वारा ड्यूटी के दौरान पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार न करने पर सस्पेंड कर दिया गया है।

Dehradun News

मृतक के पररिजन कर रहे हैं जांच की मांग

थाने में पीआरडी जवान की मौत मामले में मृतक जवान की पत्नी ने पति की हत्या के आरोप लगाए हैं। परिजन लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। बता दें कि आरडी जवान सुनील रतूड़ी की 28 मार्च को रायपुर थाने में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी।

जिसके बाद से परिजनों का कहना है कि सुनील की मौत पुलिस हिरासत में हुई है। उन्होंने आत्महत्या नहीं की है उनकी हत्या की गई है। इसलिए थाने में मौजूद सभी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और उनके नाम सार्वजनिक किए जाने चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button