उत्तराखंडदेहरादून

विधानसभा चुनाव से पहले अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी कांग्रेस, 30 रिटायर्ड कर्मचारियों ने ली सदस्यता

Dehradun News : 2027 विधानसभा चुनाव के नजदीक आते आते सभी राजनैतिक पार्टी अपना कुनबा बढ़ाने में लगी है। कांग्रेस भी 2027 की तैयारियों में जुट गई है। आज 30 रिटायर्ड कर्मचारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधानसभा चुनाव से पहले अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी कांग्रेस

विधानसभा चुनाव भले ही अगले साल हैं लेकिन राजनीतिक पार्टियां इसकी तैयारियों में जुट गई हैं। Uttarakhand Congress ने भई इसके लिए कमर कस ली है। आज कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आज 30 रिटायर्ड कर्मचारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल इन दौरान मौजूद रहे।

रिटायर कर्मचारियों का पार्टी में आना कांग्रेस को देगा मजबूती

गणेश गोदियाल ने कहा कांग्रेस पार्टी में रिटायर कर्मचारियों का आना Uttarakhand Congress को मजबूती देगा। साथ ही अब आम जनता कांग्रेस पार्टी को समर्थन दे रही है और खुलकर सामने आ रही है। केंद्र की सरकार और राज्य की सरकारों को अब सबक सिखाने का समय आ गया है।

Dehradun News

कांग्रेस के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे

कांग्रेस में शामिल हुए रिटायर कर्मचारियों का कहना है कि कांग्रेस पार्टी ने देश पर कई सालों तक राज किया है और कांग्रेस पार्टी सत्ता में रहने वाली पार्टी है। कांग्रेस को सत्ता में रहने का लंबा अनुभव है। अब हम सब कांग्रेस पार्टी के किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाने का काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button