चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनने हुए शुरू, इसके बिना नहीं मिलेगी एंट्री, जानें कैसे बनेंगे Green Card
Char Dham Yatra Green Card : में बिना ग्रीन कार्ड के नहीं मिलेगी एंट्री, जानें कहां और कैसे बना सकते हैं इसे
Char Dham Yatra Green Card : चारधाम यात्रा 2026 के लिए ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम यात्रा में एंट्री नहीं मिलेगी। ऋषिकेश में पूजा अर्चना के बाद ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो गए हैं।
Char Dham Yatra 2026 के लिए ग्रीन कार्ड बनने हुए शुरू
हरिद्वार और ऋषिकेश में आज से चारधाम यात्रा 2026 के लिए ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। ऋषिकेश में पूजा के साथ ही कार्ड बनने की प्रक्रिया शुरू की गई। बता दें कि शांतिकुंज हरिद्वार से आए वेदपाठी ब्राह्मणों की टीम से भजन, कीर्तन और हवन कराया गया। ताकि सभी के लिए चारधाम यात्रा सुरक्षित हो।
पहले दिन 15 वाहनों को दिए गए ग्रीन कार्ड
उप परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह, शैलेश तिवारी और राजीव मेहरा सहित आरटीओ प्रवर्तन अनीता चमोला, आरटीओ संदीप सैनी, एआरटीओ रावत सिंह कटारिया और आरआई प्रदीप रौथान ने हवन में आहुति अर्पित की। इसके बाद ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें पहले ही दिन 15 वाहनों को ग्रीन कार्ड प्रदान किए गए।

कैसे बनेंगे Green Card ?
Step 1: आवेदक https://greencard.uk.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
Step 2: ऑनलाइन यात्रा सर्विस मेनू के अंतर्गत ग्रीनकार्ड / वाहन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
Step 3: वाहन की संख्या एवं चेसिस के अंतिम पांच अंक/अक्षर अंकित करें तथा सबमिट बटन पर क्लिक करें। स्क्रीन पर वाहन की जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
Step 4: आवेदक वाहन से संबंधित प्रपत्र (यदि स्क्रीन पर वैधता समाप्त दिख रही हो) को अपलोड करें।
Step 5: ग्रीनकार्ड हेतु निर्धारित फीस जमा करें एवं वाहन के प्रपत्रों के साथ भौतिक निरीक्षण हेतु परिवहन कार्यालय से संपर्क करें।

Step 6: परिवहन कार्यालय में तकनीकी अधिकारी द्वारा वाहन का भौतिक निरीक्षण किया जाएगा।
Step 7: भौतिक निरीक्षण में वाहन के उपयुक्त पाए जाने के उपरांत कार्यालय के सक्षम अधिकारी द्वारा ग्रीनकार्ड आवेदन का अनुमोदन किया जाएगा।
Step 8: अनुमोदन के उपरांत आवेदक ग्रीनकार्ड का प्रिंट आउट निकाल सकता है।
Step 9: ग्रीनकार्ड नंबर के आधार पर आवेदक द्वारा ट्रिपकार्ड के लिए आवेदन किया जाएगा और ट्रिपकार्ड का प्रिंट आउट यात्रा के लिए पयोग किया जाएगा।
FAQs – ग्रीन कार्ड (चारधाम यात्रा 2026)
Q1. ग्रीन कार्ड क्या है?
चारधाम यात्रा के लिए वाहनों की अनिवार्य अनुमति/रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र।
Q2. ग्रीन कार्ड कहां बनता है?
ऑनलाइन वेबसाइट https://greencard.uk.gov.in पर।
Q3. आवेदन के लिए क्या जरूरी है?
वाहन नंबर, चेसिस के अंतिम 5 अंक और जरूरी दस्तावेज।
Q4. क्या फीस देनी होती है?
हाँ, ग्रीन कार्ड के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होता है।
Q5. क्या वाहन का निरीक्षण होता है?
हाँ, परिवहन विभाग द्वारा फिजिकल निरीक्षण अनिवार्य है।
Q6. ग्रीन कार्ड कब मिलेगा?
निरीक्षण और मंजूरी के बाद तुरंत प्रिंट लिया जा सकता है।
Q7. क्या ग्रीन कार्ड के बाद कुछ और जरूरी है?
हाँ, यात्रा के लिए ट्रिप कार्ड बनाना जरूरी है।
Q8. पहले दिन कितने ग्रीन कार्ड जारी हुए?
पहले दिन 15 वाहनों को ग्रीन कार्ड दिए गए।



