उत्तराखंडदेहरादून

DEHRADUN NEWS: ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

DEHRADUN NEWS: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है. ये महिलाएं फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे अवैध रूप से रह रही थीं. पुलिस के मुताबिक, राज्यभर में संदिग्ध और बाहरी लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके चलते सभी थाना क्षेत्रों में सघन सत्यापन अभियान जारी है.

संदिग्ध फ्लैट से तीन विदेशी महिलाएं बरामद

दरअसल, सत्यापन के दौरान पुलिस को एक आवासीय कॉम्प्लेक्स के तीसरे फ्लोर पर स्थित फ्लैट में तीन महिलाएं संदिग्ध हालात में मिलीं. जब उनसे भारत में रहने के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सकीं. इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ.

ये भी पढ़ें_ पुलिस थाने में PRD जवान की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, SSP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

अलग-अलग देशों की हैं आरोपी

पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने अपनी पहचान उजागर की. इनमें से एक किर्गिस्तान की निवासी है, जबकि अन्य दो उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं. जांच में ये भी सामने आया कि एक महिला वीजा पर भारत आई थी, लेकिन वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी यहीं रह रही थी. जबकि, बाकी दोनों महिलाएं नेपाल सीमा के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थीं और अलग-अलग शहरों में रह चुकी थीं.

फर्जी भारतीय दस्तावेज और अन्य सामान बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस को कई संदिग्ध दस्तावेज और सामान मिले. इनमें पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल फोन और फॉरेन करेंसी भी शामिल हैं. प्रारंभिक जांच से पता चला कि तीनों ने अपने परिचितों की मदद से फर्जी भारतीय पहचान पत्र तैयार कराए थे. इतना ही नहीं, एक आरोपी को पहले भी इसी तरह के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें_ बड़ी खबर : देहरादून के कुंआवाला में पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त

मुकदमा दर्ज, जांच जारी

इसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ आप्रवास और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, उन लोगों की पहचान भी की जा रही है जिन्होंने इन महिलाओं को फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पिछले कुछ महीनों से देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर रह रही थीं। फिलहाल, पूरे नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button