उत्तराखंडहरिद्वार

रोशनाबाद जेल में रंगों की होली की धूम, कारागार में बंदियों ने जमकर खेला रंग

Happy Holi : पूरे देश में इन दिनों होली की धूम देखने को मिल रही है। होली की रंगीन धूम के बीच रोशनाबाद जिला कारागार में भी बंदियों ने जमकर रंग खेला। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के सहयोग से आयोजित होली मिलन समारोह में प्रेम-भाईचारे का संदेश गूंजा।

रोशनाबाद कारागार में बंदियों ने जमकर खेला रंग

धर्मनगरी हरिद्वार में होली के पर्व की धूम के बीच रोशनाबाद स्थित जिला कारागार में भी रंगों की फुहार देखने को मिली। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के सौजन्य से आयोजित होली मिलन समारोह में जेल में बंद कैदियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।

सांस्कृतिक आयोजन बंदियों के मानसिक संतुलन को करते हैं मजबूत

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। इस बीच जेल प्रशासन ने भी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने कहा कि ऐसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन बंदियों के मानसिक संतुलन को मजबूत करते हैं। होली प्रेम-भाईचारे का पर्व है, जो सकारात्मक सोच जगाता है।

Happy Holi

तीन साल से लगातार जेल में मना रहे त्यौहार

श्री अखंड अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि तीन साल से लगातार जेल में त्योहार मना रहे हैं। ये आयोजन बंदियों में आत्मचिंतन जगाते हैं।महामंडलेश्वर विश्वपुरी महाराज ने कहा कि रंगों का पर्व भेदभाव मिटाकर सद्भाव सिखाता है। सुधार ही जेल का मूल मंत्र है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button