उत्तराखंडपिथौरागढ़

मुनस्यारी में गहरी खाई में गिरने से भेड़ पालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र में पहाड़ी से गिरने के कारण एक भेड़ पालक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

मुनस्यारी में गहरी खाई में गिरने से भेड़ पालक की मौत

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में दर्दनाक हादसे में एक भेड़ पालक की मौत हो गई। यहां भेड़ बकरियां चराने गए एक भेड़पालक की कालामुनि और बेटुली धार के बीच गहरी खाई में गिरने के कारण मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

भेड़-बकरियां चराने के दौरान पहाड़ी से फिसला पैर

मिली जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय रमेश राम अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए जंगल गया था। कालामुनि और बेटुली धार के बीच अचानक उसका पैर फिसला और वो गहरी खाई में जा गिरा। ऊंचाई से चट्टानों पर गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Pithoragarh News

घर नहीं लौटने पर परिजनों ने शुरू की थी तलाश

बताया जा रहा है कि काफी समय बीतने के बाद भी रमेश घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान खाई में गिरने की जानकारी मिली। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

ये भी पढ़ें – पौड़ी में बड़ा सड़क हादसा, तोता घाटी में ट्रक पर बोल्डर गिरने से चालक की दर्दनाक मौत: मुनस्यारी में गहरी खाई में गिरने से भेड़ पालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खाई से निकाला। इस हादसे के बाद से इलाके में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इकलौते बेटे की मौत की खबर के बाद से माता-पिता सदमे में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button