Udham Singh Nagarउत्तराखंड

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Jaspur News: ऊधम सिंह नगर के जसपुर में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

जसपुर में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सामने जा रही बाइक सवार को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। टक्कर के कारण बाइक सवार दोनों युवक दूर जा गिरे। जिस कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को हायर सेंटर किया गया रेफर

हादसे के वक्त आस-पास मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जसपुर चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर को रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें – उत्तराखंड के तीनों ऊर्जा निगमों में ESMA लागू, कर्मचारी नहीं कर पाएंगें हड़ताल, अधिसूचना जारी : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना में घायल युवकों की पहचान हैदर पुत्र सलीम जसपुर के मौहल्ला पट्टीचौहान निवासी और उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा तहसील के ग्राम वैजनाथपुर निवासी शिवनाथ सिंह पुत्र विवेक के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button