Roorkeeउत्तराखंडहरिद्वार

Roorkee: महिला को नशीला पदार्थ पिला कर सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

महिला को नशीला पदार्थ पिला कर दुष्कर्म करने वाले आरोप गिरफ्तार

रुड़की (Roorkee): उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला सामने आय है. जहाँ पर महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है.

Roorkee में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला

दरअसल, एक महिला ने रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया गया था कि उसका पति ईंट-भट्टे पर काम करता है और करीब 6 महीने पहले वो किसी काम के लिए कोटद्वार गया था. महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का दोस्त उसके घर आया और उसने महिला को कोल्ड ड्रिंक पीने को दी.

कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर विडियो बनाने का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि, उसने कोल्ड्रिंक में कुछ नशीली चीज मिलाई गई थी. जिसे पीने के बाद महिला बेहोश हो गई. जिसके बाद आरोपी ने अपने दोस्तों को बुला कर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, और उसकी विडियो बना दी. इसके बाद आरोपी बार-बार महिला को विडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा.

विडियो वायरल होने के बाद महिला ने दर्ज की शिकायत

बार-बार युवक की धमकियों से परेशान होकर जब महिला ने उसका विरोध किया तो युवक ने उसकी वीडियो वायरल कर दी. जब महिला को इस बात का पता चला तो उसने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

निर्देश मिलते ही रुड़की कोतवाली पुलिस ने विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की. जांच के दौरान जौरासी गांव से मुख्य आरोपी और उसके एक साथी को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया गया. दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस गंभीर अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button