उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार शारदीय कांवड़ मेले को लेकर पुलिस-उद्योग समन्वय बैठक, लिए गए ये फैसले

Haridwar News : हरिद्वार पुलिस ने शारदीय कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस ने सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन और ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के साथ बैठक की।

हरिद्वार शारदीय कांवड़ मेले को लेकर पुलिस-उद्योग समन्वय बैठक

हरिद्वार शारदीय कांवड़ मेले को लेकर पुलिस-उद्योग समन्वय बैठक हुई। जिसमें मेला के दौरान यातायात व्यवस्था और भारी वाहनों की आवाजाही पर चर्चा की गई। सहयोग की अपील करते हुए पुलिस ने दिशा-निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता बताई।

भारी वाहनों के रूट पर बनी सहमति

शारदीय कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में सीओ यातायात की अध्यक्षता में सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन और सिडकुल ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के साथ अहम गोष्ठी आयोजित की गई।

Haridwar News

बैठक में मेला अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी के दौरान सीओ यातायात ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों से संवाद करते हुए पुलिस द्वारा तैयार किए गए रूट प्लान की जानकारी दी।

भारी वाहनों के लिए एंट्री और एग्जिट पॉइंट निर्धारित

सीओ यातायात ने बताया कि कांवड़ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए भारी वाहनों के लिए अलग-अलग एंट्री और एग्जिट पॉइंट निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने रूट डायवर्जन, समयबद्ध आवागमन और प्रतिबंधित क्षेत्रों की जानकारी भी साझा की।

पुलिस अधिकारियों ने एसोसिएशन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मेला अवधि में निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। इस पर सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन और ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button