उत्तराखंडबड़ी खबर

अच्छी खबर : उत्तराखंड में जल्द आएगी दादी और नानियों के लिए योजना, तैयारियों में जुटा विभाग

Uttarakhand News : प्रदेश की वृद्ध महिलाओं के लिए खुशखबरी है। जल्द ही प्रदेश की दादी नानियों को लेकर एक योजना आने जा रही है। जिसके लिए विभाग तैयारियां कर रहा है।

उत्तराखंड में जल्द आएगी प्रदेश की दादी नानियों के लिए योजना

उत्तराखंड का महिला एवं बाल विकास विभाग अब प्रदेश की दादी और नानियों को लेकर एक योजना तैयार कर रही है। खासतौर पर 60 बरस से ज्यादा उम्र की महिलाओं को किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इस पर एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

Uttarakhand News

60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगा लाभ

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि विभाग द्वारा 60 वर्ष के नीचे की हर महिलाओं को किसी ने किसी तरह से लाभ पहुंचाया है, लेकिन 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है चाहे उनके स्वास्थ्य से लेकर हर समस्या पर एक रिपोर्ट मांगी गई है। जिसका परीक्षण करके 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए दादी नानी योजना लागू की जाएगी।

मंत्री रेखा आर्य ने रिपोर्ट जल्द तैयार करने के दिए निर्देश

दादी और नानियों के लिए तैयार की जा रही इस योजना के लागू होने के बाद प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को ताकि प्रदेश की सभी महिलाएं, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं से लाभान्वित हो सकेंगी। इसके लिए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button