उत्तराखंडहरिद्वार

आज दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, हरिद्वार में ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

Uttarakhand News : गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। गृहमंत्री के आज और कल के प्रस्तावित दौरे को लेकर हरिद्वार पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

आज दो दिवसीय Uttarakhand दौरे पर आएंगे गृहमंत्री अमित शाह

21 और 22 जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह का उत्तराखंड का प्रस्तावित दौरा है। गृह मंत्री हरिद्वार और ऋषिकेश के दौरे पर रहेंगे। जिसको देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन और पुलिस ने जिले की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। वीवीआईपी कार्यक्रमों को देखते हुए शहर और आसपास के मार्गों पर डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।

हरिद्वार में यहां ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

गृहमंत्री अमित शाह पतंजलि योगपीठ फेज-2, पतंजलि योगपीठ फेज-1, गायत्री योगपीठ शांतिकुंज, शताब्दी समारोह बैरागी कैंप और गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड तक आगमन को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। 21 और 22 जनवरी को सुबह छह बजे से रात 11 बजे शहर में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

Uttarakhand News

यातायात डायवर्जन व्यवस्था

  • 1. दिल्ली की दिशा से हरिद्वार आने वाले वाहनों को नगला इमरती से लक्सर होते हुए हरिद्वार की ओर भेजा जाएगा।
  • 2. नजीबाबाद से हरिद्वार होते हुए देहरादून जाने वाले हल्के वाहन चीला मार्ग का उपयोग करेंगे।
  • 3. दिल्ली से देहरादून जाने वाला ट्रैफिक रुड़की–मोहंड रोड से डायवर्ट रहेगा।
  • 4. ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले वाहनों को नेपाली तिराहे से देहरादून–मोहंड होते हुए आगे भेजा जाएगा।
  • 5. सहारनपुर, भगवानपुर और धनौरी की तरफ से हरिद्वार आने वाले वाहनों को बीएचईएल तिराहे से शिवालिक नगर के मध्य मार्ग से प्रवेश दिया जाएगा।
  • 6. हरिद्वार से नजीबाबाद और बिजनौर की ओर जाने वाले वाहनों को सिंहद्वार–लक्सर–बालावाली मार्ग से रवाना किया जाएगा।
  • 7. अन्य जनपदों से आने वाले भारी वाहनों को जनपद की सीमा पर ही रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

यहां लागू रहेगी नो-एंट्री

  • शहर के भीतर भारी वाहनों का प्रवेश जगजीतपुर पुलिस चौकी, श्यामपुर कांगड़ी, राजा बिस्कुट, सलेमपुर पिकेट और कोर कॉलेज रुड़की क्षेत्र में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही देहरादून पुलिस से समन्वय कर लाल तप्पड़ और नेपाली फार्म तिराहे पर भी भारी वाहनों को रोका जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button