उत्तराखंडपिथौरागढ़

पिथौरागढ़ के दड़माल गांव में दिन दहाड़े दो तेंदुए दिखने से हड़कंप, ग्रामीणों ने की निजात दिलाने की मांग

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ जिले के थल पांखू में आज सुबह दड़माल गांव में दिन दहाड़े सुबह 12 बजे के आसपास दो तेंदुओं के गांव में घुसने से गांव में दहशत फैल गई। गांव में दिन में दो गुलदार दिखने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है।

पिथौरागढ़ के दड़माल गांव में दिन दहाड़े दो तेंदुए दिखने से हड़कंप

Pithoragarh के दड़माल गांव में आज सुबह दो तेंदुए एक साथ दिखने से दहशत का माहौल है। इत्तेफाक से उस समय गांव के सभी लोग अपने अपने घर के अंदर मौजूद थे। तेंदुए को देखकर ग्रामीणों ने अपने घरों की खिड़कियों से और आंगन से शोर मचाया। जिस से कुछ देर बाद दोनों तेंदुए खेतों के बीच बने पैदल रास्ते की ओर भाग गए।

Pithoragarh News

तीन दिनों से लगातार गांव में दिख रहा है तेंदुआ

Pithoragarh के दड़माल गांव के निवासी मदन मोहन उपाध्याय ने बताया पिछले तीन दिन से रोज दिन दहाड़े गांव में तेंदुआ आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि 13 जनवरी की सुबह पौने छः बजे के करीब गांव के राजेंद्र उपाध्याय के मकान के आंगन से उनके पालतू कुत्ते को निवाला बनाया था।

ग्रामीणों ने की तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग

आज गांव में दिन दहाड़े दो तेंदुए की धमक से गांव वाले बुरी तरह से खौफजदा हो गए हैं। गांव के ही मदन मोहन उपाध्याय में वन विभाग केवन क्षेत्राधिकारी और वन दरोगा ज्योति वर्मा को इसकी सूचना देकर गांव में तेंदुए की धमक से निजात दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button