जिला नियोजन समिति की सदस्य निर्वाचित होने पर वीना चौहान करेंगी इष्ट देवी-देवताओं के दर्शन, 13 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम
Veena Chauhan to visit her revered deities after being elected as a member of the District Planning Committee; program scheduled for October 13.

नारायणपुरी और खरसाली खुशीमठ में नारायण देवता, मां यमुना और समेश्वर महाराज के दर्शन कर लेंगी आशीर्वाद
बड़कोट। जिला पंचायत सदस्य कुथनौर-बाड़िया वीना चौहान के जिला नियोजन समिति की सदस्य निर्वाचित होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर 13 अक्टूबर 2026 को देवी-देवताओं के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विशेष कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को सायं 5 बजे नारायणपुरी में नारायण देवता के दर्शन किए जाएंगे। इसके पश्चात सायं 6 बजे खरसाली स्थित खुशीमठ में मां यमुना के दर्शन एवं आरती में शामिल होने के साथ ही क्षेत्र के आराध्य इष्ट देव समेश्वर महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा।
इस धार्मिक कार्यक्रम के माध्यम से देवी-देवताओं के प्रति श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए उनका आशीर्वाद लिया जाएगा। जिला नियोजन समिति की सदस्य निर्वाचित होने पर वीना चौहान को क्षेत्रवासियों की ओर से शुभकामनाएं दी जा रही हैं।