उत्तराखंडदेहरादून

शासन में 6 अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल, कई विभागों में बदली जिम्मेदारियां

Reshuffle of work allocations for six officials in the administration; responsibilities changed across several departments.


देहरादून। उत्तराखंड शासन ने छह अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। इनमें तीन आईएएस अधिकारियों के साथ एक पीसीएस और सचिवालय सेवा के दो अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव गृह का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं डॉ. आनंद कुमार श्रीवास्तव को अपर सचिव राजस्व, कृषि एवं कृषक कल्याण के पदभार से हटाकर अपर सचिव नागरिक उड्डयन तथा महानिदेशक कृषि एवं उद्यान की जिम्मेदारी दी गई है।

विनोद गिरि गोस्वामी से अपर सचिव आवास विभाग का कार्यभार हटा दिया गया है। इसी तरह सुंदरलाल सेमवाल से अपर सचिव समाज कल्याण का पदभार वापस लिया गया है।

इसके अलावा सुनील सिंह को अपर सचिव आवास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि महिमा रौंकली को अपर सचिव राजस्व एवं सैनिक कल्याण विभाग का कार्यभार दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button