उत्तराखंडराजनीति

आज दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही पार्टी के शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात

Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली में सीएम धामी केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे।

आज दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

कैबिनेट विस्तार के बुधवार को धामी कैबिनेट की पहली बैठक हुई। जिसके बाद आज सीएम धामी दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि, फिलहाल केंद्रीय मंत्रियों के साथ उनकी बैठकों का आधिकारिक कार्यक्रम तय नहीं किया गया है।

UTTARAKHAND NEWS

पीएम मोदी से भी कर सकते हैं मुलाकात

पीएम मोदी के अप्रैल में उत्तराखंड दौरे की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री इस प्रस्तावित दौरे को लेकर उनसे मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा, राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर विकास कार्यों में केंद्र के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button