उत्तरकाशीउत्तराखंडबड़ी खबर

बड़ी खबर : गंगोत्री धाम के पास केदारताल क्षेत्र में आया एवलांच, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

Gangotri Avalanche : उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बीते एक हफ्ते से रूक-रूक कर बर्फबारी हो रही है। इसी कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तरकाशी जिले में भारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री धाम के पास केदारताल क्षेत्र में एवलांच आया है।

गंगोत्री धाम के पास केदारताल क्षेत्र में आया एवलांच

बीते तीन-चार दिनों से प्रदेशभर में बारिश और बर्फबारी हो रही है। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी भारी बर्फबारी हुई है। जिस कारण एक से डेढ़ फीट तक की बर्फबारी गंगोत्री धाम और उसके आसपास में जम गई है।

वहीं मौसम विभाग बार-बार जिले में एवलांच आने का खतरा जाता रहा था। मौसम विभाग की भविष्यवाणी आज सच साबित हुई है गंगोत्री धाम के सामने ही केदारताल क्षेत्र से आज भारी एवलांच आया है।

कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

एवलांच की वीडियो गंगोत्री धाम में रह रहे साधु संतों और मंदिर के कर्मचारियों के कमरे में कैद हुई है। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है गनीमत रही इस क्षेत्र में कोई लोग निवास नहीं करते हैं जिससे कोई जनमानस की हानि नहीं हुई है।

Gangotri Avalanche

DGRE ने जारी किया है बर्फ़बारी के साथ एवलांच का अलर्ट

डिफेंस जियो इन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (DGRE) ने प्रदेश में बर्फबारी के साथ एवलांच का अलर्ट जारी किया है। जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 21 मार्च से 22 मार्च को शाम 5 बजे तक उत्तराखंड के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की संभावना व्यक्त की गई हैं।

विशेष रूप से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ को Danger level-3 में रखा गया है। जबकि रुद्रप्रयाग और बागेश्वर (Danger level-1 में रखा गया है। इन जिलों में बर्फबारी और हिमस्खलन की संभावना जताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button