उत्तराखंडदेहरादून

Dehradun : अमित शाह के दौरे के मद्देनजर हरिद्वार देहरादून एनएच रहेगा टोल फ्री, नहीं देना होगा कोई शुल्क

Dehradun News : आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। गृह मंत्री आज हरिद्वार में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे।

अमित शाह के दौरे के मद्देनजर हरिद्वार देहरादून एनएच रहेगा टोल फ्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरिद्वार दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे के दौरान हरिद्वार देहरादून एनएच टोल फ्री रहेगा। यानी कि आज हरिद्वार देहरादून एनएच से गुजरने वाले यात्रियों और वाहनों को टोल नहीं देना होगा। बता दें कि गृह मंत्री हरिद्वार में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसमें डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।

दोपहर 12:15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे गृह मंत्री

कार्यक्रम के अनुसार शाह दोपहर 12:15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए 12:30 बजे गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड हरिद्वार पहुंचेंगे। बता दें कि 12:40 बजे गृह मंत्री बैरागी कैंप पहुंचेंगे। जहां पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।

Dehradun News

इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से 3:00 बजे तक गृह मंत्री अमित शाह नूतन न्याय संहिता पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे, जबकि 3:00 से 3:30 बजे के बीच उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं संग करेंगे बैठक

हरिद्वार में जनसभा को संबोधित करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी नेताओं के साथ एक बड़ी बैठक करेंगे। मिली जानकारी केे मुताबिक 3:40 बजे वो एक निजी होटल में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे। आज होने वाली इस बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button