Breakingnewsउत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी रोडवेज बस, हादसे में 3 की मौके पर ही मौत

Dehradun accident news : देहरादून में बड़ा एक्सीडेंट, खाई में बस गिरने से तीन की मौत, कई घायल

Dehradun accident news : देहरादून के कालसी क्षेत्र से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। देहरादून में कुआनु, मीनाक रोड पर बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौके पर ही मौत की खबर सामने आ रही है। मौके पर रेस्क्यू टीमें मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है।

देहरादून में गहरी खाई में गिरी रोडवेज बस

Dehradun में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां पर हिमाचल परिवहन की एक बस दुर्घटना ग्रस्त होकर खाई में गिर गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में तीन लोगों के हताहत होने की सूचना है। हादसे के बाद रेस्क्यू टीम भेजी गईं हैं और मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

Dehradun में कालसी में कुआनु, मीनाक रोड पर हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, CCR Dehradun द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक कुआनु, मीनाक रोड, कालसी क्षेत्र में प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस में 30 लोग सवार थे। घटना की सूचना पर अर्पण यदुवंशी सेनानायक, SDRF के आदेशानुसार एसडीआरएफ की टीमें पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी और त्यूणी से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं।

Dehradun accident news

हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है। जबकि मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है। बस हिमाचल परिवहन निगम की बताई जा रही है। जो कि कुआनु, मीनाक रोड, कालसी क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई है। ये बस हिमाचल से Dehradun आ रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button