Trendingउत्तराखंडदेहरादून

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास पर फहराया तिरंगा, संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस के मौके पर CM धामी ने फहराया तिरंगा

Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें संविधान के मूल्यों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं एवं राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान के निर्माण का महापर्व है। उन्होंने सभी से लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा सर्वांगीण विकास: सीएम धामी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेज़ी से योजनाओं को धरातल पर उतार रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button