Haldwaniउत्तराखंडबड़ी खबर

व्लॉगर ज्योति अधिकारी गिरफ्तार, पहाड़ की महिलाओं और देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी

Haldwani News : व्लॉगर ज्योति अधिकारी को पहाड़ की महिलाओं और देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया। ज्योति अधिकारी के खिलाफ हुई एफआईआर के बाद ज्योति अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हल्द्वानी की व्लॉगर ज्योति अधिकारी गिरफ्तार

कुमाऊं की महिलाओं और लोक देवी-देवताओं के बारे में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी और हाथ में दराती लहराते की गई टिप्पणी के आरोप में ऊंचापुल निवासी जूही चुफाल ने हल्द्वानी निवासी व्लॉगर Jyoti Adhikari के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसके बाद लगभग चार घंटे पूछताछ करने के बाद ज्योति अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आर्म्स एक्ट के साथ दंगा कराने के लिए भीड़ को उकसाने का है आरोप

बता दें कि व्लॉगर Jyoti Adhikari पर आर्म्स एक्ट के साथ ही दंगा कराने के इरादे से भीड़ को उकसाने के आरोप हैं। गुरूवार को ज्योति से पुलिस ने करीब चार घंटे तक पूछताछ की। जिसके बाद ज्योति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान थाने के बाहर पुलिस और उनके समर्थकों के बीच नोकझोंक भी हुई।

Haldwani News

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बयान

जूही चुफाल द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने कहा है कि हल्द्वानी की हरिपुर लालमणी किशनपुर घुड़दौड़ा निवासी ज्योति अधिकारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ज्योति दराती लहराते हुए पहाड़ी महिलाओं और देवी-देवताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी कर रही है। जिस कारण लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

Haldwani News

मुखानी एसओ सुशील जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्योति अधिकारी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 27, 192 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना), 196 (धर्म जाति, भाषा के आधार पर शत्रुता फैलाने), 299 व 302 (धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने) की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जबकि एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ के बाद Jyoti Adhikari को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से दराती भी बरामद की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button