Roorkeeउत्तराखंड

रूड़की में अवैध मजार पर गरजा बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बनी मजार को किया धवस्त

Roorkee News : रुड़की के पिरान कलियर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां धामी सरकार की अवैध निर्माणों के खिलाफ मुहिम ने तेज़ रफ्तार पकड़ ली है। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में आज प्रशासन ने सरकारी भूमि पर बनी एक अवैध मजार पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया।

Roorkee में अवैध मजार पर गरजा बुलडोजर

रूड़की में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को धवस्त कर दिया है। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में आज प्रशासन ने सरकारी भूमि पर बनी एक अवैध मजार को धवस्त किया। ये कार्रवाई उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा की गई।

Roorkee News

सरकारी जमीन पर बनी मजार को किया धवस्त

मिली जानकारी के मुताबिक Roorkee के गंगनहर किनारे यूपी सिंचाई विभाग की भूमि पर ये अवैध मजार बनाई गई थी। विभाग की ओर से पहले ही अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस जारी किए जा चुके थे, लेकिन तय समय सीमा के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए आज सुबह बड़ी कार्रवाई की।

अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलडोजर चलाकर अवैध मजार को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

Roorkee News

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने बताया कि ये कार्रवाई न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में की गई है और आगे भी सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button