• देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Satta Samvad
live
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
Satta Samvad
TV
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Home देहरादून

बोर्ड के छात्रों को परीक्षा के लिए सरकार करेगी तैयार, 26 दिनों तक कराएगी यह कोर्स, पढ़िए…

SattaSamvad by SattaSamvad
January 31, 2024
in देहरादून, शिक्षा
0
बोर्ड के छात्रों को परीक्षा के लिए सरकार करेगी तैयार, 26 दिनों तक कराएगी यह कोर्स, पढ़िए…
565
SHARES
1.6k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून: बोर्ड के छात्र – छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। परीक्षा में तैयारी के लिए शिक्षा विभाग द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। प्रदेश के 10वीं व 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिये रिफ्रेश कोर्स चलाया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। 1 से 26 फरवरी 2024 तक विद्या समीक्षा केन्द्र व वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से प्रदेशभर के करीब 500 राजकीय विद्यालयों में ऑन-लाइन क्लास चलाई जायेंगी। जिसमें बोर्ड परीक्षार्थियों को विभिन्न विषयों की तैयारी के साथ ही प्रश्नों पत्रों को हल करने क गुर सिखाये जायेंगे, ताकि उन्हें परिषदीय परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो और बोर्ड परीक्षा परिणाम के प्रतिशत में भी गुणात्मक सुधार लाया जा सके।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि आगामी 01 फरवरी से लेकर 26 फरवरी तक प्रदेश के 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिये रिफ्रेस कोर्स चलाया जायेगा। जिसमें छात्र-छात्राओं को रिफ्रेस कोर्स के रूप में विगत पांच वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास एवं पाठ्यक्रम का रिवीजन करवाया जायेगा। इसके लिये समग्र शिक्षा के अंतर्गत देहरादून स्थित आईसीटी वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से वर्चुअल क्लास की सुविधा वाले विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण विषयों की तैयारी ऑन-लाइन करवाई जयोगी। जिसमें प्रत्येक दिन शिक्षकों के द्वारा विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी तथा अभ्यास कराया जायेगा।

विभागीय मंत्री ने बताया कि इसके अतिरिक्त विद्या समीक्षा केन्द्र के अंतर्गत संचालित ‘परख अभ्यास’ कार्यक्रम के तहत भी बोर्ड परीक्षार्थियों को विगत प्रश्नपत्रों का अभ्यास एवं सम्पूर्ण पाठ्यक्रम का रिवीजन कराया जायेगा, ताकि छात्र-छात्राएं आगामी बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सके। रावत ने बताया कि प्रदेशभर में वर्चुअल क्लास की सुविधा वाले विद्यालयों के इतर आस-पास के विद्यालयों के कक्षा-10 एवं 12 के छात्र-छात्राओं को भी नजदीकी वर्चुअल क्लास वाले स्कूलों में रिफ्रेश कोर्स कार्यक्रम में सम्मिलित कराया जायेगा, इसके लिये सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

कहा कि वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से संचालित ऑनलाइन रिफ्रेश कोर्स के अतिरिक्त परख अभ्यास कार्यक्रम के लिये विभाग द्वारा अभ्यास लिंक bit.ly/parakhuttarakhand जारी किया गया है। इसके अलावा बोर्ड परीक्षार्थी व उनके अभिभावक अपने-अपने मोबाइल पर ‘स्वीफ्ट चैट’ (SwiftChat) एप्लीकेशन डाउनलोड कर अपना पंजीकरण करके बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का लाभ उठा सकते हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसके तहत आगामी 27 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी जबकि 30 अप्रैल 2024 तक बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जायेगा।

About Author

SattaSamvad

See author's posts

Tags: BJP4UKCm pushkar Singh Dhamidhan Singh RawatEducationHarish rawatKhabar UttrakhandMahendra BhattSatta samvadUttarakhand aapdaUttrakhand news
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Helicopter Crash: गंगोत्री जा रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, 6 की मौत एक गंभीर घायल।

Helicopter Crash: गंगोत्री जा रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, 6 की मौत एक गंभीर घायल।

May 8, 2025
केदारनाथ में एम्स हॉस्पिटल की हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की सूझबूझ से बची दो डॉक्टरों की जान

केदारनाथ में एम्स हॉस्पिटल की हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की सूझबूझ से बची दो डॉक्टरों की जान

May 17, 2025
राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी इनाम राशि, शासन ने जारी किए 15 करोड़ रुपये

राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी इनाम राशि, शासन ने जारी किए 15 करोड़ रुपये

May 20, 2025
घोटाला: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानिए क्या है पूरा मामला

घोटाला: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानिए क्या है पूरा मामला

1
चकराता में टिंबर माफियाओं का सरगना कौन ? 3000 देवदार के पेड़ों का अवैध कटान !

चकराता में टिंबर माफियाओं का सरगना कौन ? 3000 देवदार के पेड़ों का अवैध कटान !

0
SDRF ने किया महिला का शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी।

SDRF ने किया महिला का शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी।

0
वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट की गिरफ्तारी पर पत्रकारों में आक्रोश, सीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट की गिरफ्तारी पर पत्रकारों में आक्रोश, सीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

May 26, 2026
वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट नीति तय, 13 जिलों के लिए 1-1 खेल का चयन

वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट नीति तय, 13 जिलों के लिए 1-1 खेल का चयन

May 14, 2026
खेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि की मंजूरी, केंद्र सरकार ने 12.317 हेक्टेयर वन भूमि डायवर्जन को दी स्वीकृति

खेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि की मंजूरी, केंद्र सरकार ने 12.317 हेक्टेयर वन भूमि डायवर्जन को दी स्वीकृति

May 12, 2026
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.