• देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Satta Samvad
live
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
Satta Samvad
TV
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Home अल्मोड़ा

स्वास्थ्य शिविर में 400 से अधिक महिलाओं की जांच, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने सुनी जन समस्या।

SattaSamvad by SattaSamvad
September 27, 2025
in अल्मोड़ा
0
स्वास्थ्य शिविर में 400 से अधिक महिलाओं की जांच, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने सुनी जन समस्या।
498
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अल्मोड़ा: स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शनिवार को सोमेश्वर विधानसभा के ताकुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लाभार्थियों से संवाद भी किया। शिविर में 400 से अधिक महिलाओं और बालिकाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।

रेखा आर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष अपना जन्मदिवस महिला स्वास्थ्य को समर्पित करते हुए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में महिला स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन शुरू करवाया है। इस कड़ी में ताकुला में आयोजित शिविर में अब तक 400+ महिलाओं की जांच हो चुकी है।

उन्होंने कहा, “भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना तभी साकार होगा जब देश की महिलाओं और बालिकाओं का स्वास्थ्य बेहतर होगा।“

मंत्री ने यह भी घोषणा की कि ताकुला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जरूरी प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश भी दिए।

शिविर में मंडल अध्यक्ष जगदीश डंगवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चन्द, मंडल महामंत्री भूधर भाकुनी, प्रदीप नगरकोटी, ग्राम प्रधान दीपक सुयाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

GST पर महिलाओं व व्यापारियों से चर्चा

शिविर के बाद मंत्री रेखा आर्य ने ताकुला क्षेत्र के घरों व दुकानों का दौरा कर महिलाओं और व्यापारियों से हाल ही में किए गए GST सुधारों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि जरूरी उपभोक्ता वस्तुओं को 18% से घटाकर 5% स्लैब में लाने से गरीब और मध्यम वर्ग को राहत मिली है। इससे खर्च कम होगा और क्रयशक्ति में इज़ाफा होगा।

डोटियाल गांव में लगा जन सुनवाई शिविर, घोषणाएं भी कीं

शनिवार को मंत्री रेखा आर्य ने डोटियाल गांव के हरज्यू मंदिर परिसर में जनता दरबार लगाकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि बिजली सब स्टेशन, गैस गोदाम, और पॉलिटेक्निक में नए ट्रेड्स की मांगें पहले ही पूरी हो चुकी हैं। वहीं, फसलों की सुरक्षा के लिए तारबाड़ लगाने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।

एक ग्रामीण द्वारा सड़क की मांग पर मंत्री ने कहा कि “यदि भूमि उपलब्ध कराई जाए, तो सरकार सड़क निर्माण को तुरंत मंजूरी दे देगी।” साथ ही उन्होंने मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए 2.5 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा भी की।

About Author

SattaSamvad

See author's posts

Tags: almodaCm pushkar Singh DhamiHarish rawatKhabar UttrakhandMahendra BhattPM jayntiRekha AryaSatta samvadUttarakhand aapda
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Helicopter Crash: गंगोत्री जा रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, 6 की मौत एक गंभीर घायल।

Helicopter Crash: गंगोत्री जा रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, 6 की मौत एक गंभीर घायल।

May 8, 2025
केदारनाथ में एम्स हॉस्पिटल की हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की सूझबूझ से बची दो डॉक्टरों की जान

केदारनाथ में एम्स हॉस्पिटल की हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की सूझबूझ से बची दो डॉक्टरों की जान

May 17, 2025
राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी इनाम राशि, शासन ने जारी किए 15 करोड़ रुपये

राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी इनाम राशि, शासन ने जारी किए 15 करोड़ रुपये

May 20, 2025
घोटाला: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानिए क्या है पूरा मामला

घोटाला: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानिए क्या है पूरा मामला

1
चकराता में टिंबर माफियाओं का सरगना कौन ? 3000 देवदार के पेड़ों का अवैध कटान !

चकराता में टिंबर माफियाओं का सरगना कौन ? 3000 देवदार के पेड़ों का अवैध कटान !

0
SDRF ने किया महिला का शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी।

SDRF ने किया महिला का शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी।

0
वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट की गिरफ्तारी पर पत्रकारों में आक्रोश, सीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट की गिरफ्तारी पर पत्रकारों में आक्रोश, सीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

May 26, 2026
वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट नीति तय, 13 जिलों के लिए 1-1 खेल का चयन

वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट नीति तय, 13 जिलों के लिए 1-1 खेल का चयन

May 14, 2026
खेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि की मंजूरी, केंद्र सरकार ने 12.317 हेक्टेयर वन भूमि डायवर्जन को दी स्वीकृति

खेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि की मंजूरी, केंद्र सरकार ने 12.317 हेक्टेयर वन भूमि डायवर्जन को दी स्वीकृति

May 12, 2026
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.