• देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Satta Samvad
live
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
Satta Samvad
TV
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Home क्राइम

केदारनाथ: जंगल चट्टी में 10 से 15 मीटर पूरी तरह ध्वस्त, यात्रियों से यथा स्थान पर रुकने की अपील

SattaSamvad by SattaSamvad
September 21, 2024
in क्राइम
0
केदारनाथ: जंगल चट्टी में 10 से 15 मीटर पूरी तरह ध्वस्त, यात्रियों से यथा स्थान पर रुकने की अपील
667
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ पैदल मार्ग एक बार फिर से क्षतिग्रस्त हो गया है। मानसूनी बारिश लगभग समाप्ति की ओर है। लेकिन केदारनाथ मार्ग में लगातार बाधा बन रही है। इस बार हुई भारी बारिश के चलते समय-समय पर केदारनाथ पैदल मार्ग काफी स्थानों पर क्षतिग्रस्त होता आया है। अब जबकि मानसूनी बारिश के लगभग समाप्त होने पर यात्रा के पूरी तरह से वापस पटरी पर लौटने के आसार नजर आ रहे थे, ऐसे में देर रात्रि को गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम तक जाने वाला पैदल मार्ग जंगल चट्टी के पास भू-धंसाव के चलते तकरीबन 10 से 15 मीटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। आज भोर काल से ही यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत इस स्थान पर स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं।

सम्बन्धित कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के स्तर से वैकल्पिक स्थल चिन्हित कर वैकल्पिक मार्ग तैयार करने की दिशा में कार्यवाही युद्ध स्तर पर प्रारम्भ कर दी गयी है। इस मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलने पर सोनप्रयाग व गौरीकुण्ड क्षेत्र से किसी भी पैदल यात्री को ऊपर केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर नहीं भेजा गया है। केदारनाथ धाम से नीचे की ओर आने वाले यात्रियों को भी फिलहाल जो जहां पर हैं, वहीं पर सुरक्षित रुकवाया जा रहा है। वैकल्पिक मार्ग तैयार होने पर पहले ऊपर से नीचे की ओर आ रहे यात्रियों को निकाला जायेगा।

जनपद पुलिस ने केदारनाथ धाम की यात्रा पर पैदल जाने वाले यात्रियों से आग्रह किया है कि वे लोग इस समय जहां पर हैं, वहीं सुरक्षित रहें। यात्री सोनप्रयाग या गौरीकुण्ड पहुंचने की होड़ न रखें, क्योंकि सोनप्रयाग और गौरीकुण्ड क्षेत्र में यात्रियों के ठहरने की सुविधा सीमित है तथा इस क्षेत्र में पहले ही यात्री मौजूद हैं, जिनको कि फिलहाल वहीं पर रोका गया है। ऐसे में यात्रियों से अपील है कि वे फाटा, गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर इत्यादि स्थानों पर ठहरें या पहले उत्तराखण्ड के अन्य धामों की यात्रा करें। जंगल चट्टी पर बाधित हुए पैदल मार्ग के सुचारु होने की सूचना से पृथक से अवगत कराया जायेगा।

About Author

SattaSamvad

See author's posts

Tags: Cm pushkar Singh Dhamidhan Singh RawatHarish rawatKedarnathKedarnath MargKhabar UttrakhandSatta samvadUttarakhand aapdaUttrakhand news
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Helicopter Crash: गंगोत्री जा रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, 6 की मौत एक गंभीर घायल।

Helicopter Crash: गंगोत्री जा रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, 6 की मौत एक गंभीर घायल।

May 8, 2025
केदारनाथ में एम्स हॉस्पिटल की हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की सूझबूझ से बची दो डॉक्टरों की जान

केदारनाथ में एम्स हॉस्पिटल की हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की सूझबूझ से बची दो डॉक्टरों की जान

May 17, 2025
राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी इनाम राशि, शासन ने जारी किए 15 करोड़ रुपये

राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी इनाम राशि, शासन ने जारी किए 15 करोड़ रुपये

May 20, 2025
घोटाला: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानिए क्या है पूरा मामला

घोटाला: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानिए क्या है पूरा मामला

1
चकराता में टिंबर माफियाओं का सरगना कौन ? 3000 देवदार के पेड़ों का अवैध कटान !

चकराता में टिंबर माफियाओं का सरगना कौन ? 3000 देवदार के पेड़ों का अवैध कटान !

0
SDRF ने किया महिला का शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी।

SDRF ने किया महिला का शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी।

0
वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट की गिरफ्तारी पर पत्रकारों में आक्रोश, सीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट की गिरफ्तारी पर पत्रकारों में आक्रोश, सीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

May 26, 2026
वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट नीति तय, 13 जिलों के लिए 1-1 खेल का चयन

वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट नीति तय, 13 जिलों के लिए 1-1 खेल का चयन

May 14, 2026
खेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि की मंजूरी, केंद्र सरकार ने 12.317 हेक्टेयर वन भूमि डायवर्जन को दी स्वीकृति

खेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि की मंजूरी, केंद्र सरकार ने 12.317 हेक्टेयर वन भूमि डायवर्जन को दी स्वीकृति

May 12, 2026
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.