• देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Satta Samvad
live
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
Satta Samvad
TV
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Home उत्तराखण्ड

CM धामी की 36.3 फीसद घोषणाएं अधूरी, चुनावी साल में क्या हो पाएगी पूरी

SattaSamvad by SattaSamvad
April 9, 2026
in उत्तराखण्ड, देहरादून
0
शीतकालीन महोत्सव में सांकरी पहुंचे CM, MLA दुर्गेश्वर ने सौंपा मांग पत्र, मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा…
521
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

समीक्षा बैठकों में होगी विभागों की जवाबदेही तय

देहरादून: चुनावी वर्ष के मद्देनज़र उत्तराखंड सरकार अब मुख्यमंत्री घोषणाओं को तेजी से धरातल पर उतारने में जुट गई है। पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लंबित योजनाओं की समीक्षा का दौर शुरू हो चुका है, जिसमें खासतौर पर उन 36.3% घोषणाओं पर फोकस किया जा रहा है जो अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2021 से 9 अप्रैल 2026 तक मुख्यमंत्री द्वारा कुल 3980 घोषणाएं की गई। इनमें से 2535 (64%) घोषणाओं के शासनादेश जारी हो चुके हैं, जबकि 982 योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा 399 घोषणाएं अभी भी अधूरी हैं और 64 आंशिक रूप से पूरी हुई हैं।

समीक्षा बैठकों से तेज होगी रफ्तार

मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को अधूरी घोषणाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए नियमित समीक्षा बैठकों का आयोजन किया जा रहा है और विधानसभा स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जा रही है।

टॉप परफॉर्मर विभाग, PWD सबसे आगे

घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने में लोक निर्माण विभाग (PWD) का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है।

  • PWD: 816 में से 679 घोषणाओं पर शासनादेश (83%)
  • समाज कल्याण विभाग: 93 में से 70 (75%)
  • संस्कृति विभाग: 114 में से 84 (73%)
  • शहरी विकास विभाग: 303 में से 220 (72%)
  • ग्रामीण निर्माण विभाग: 46 में से 33 (71%)
  • उच्च शिक्षा विभाग: 91 में से 64 (70%)
  • सिंचाई विभाग: 412 में से 266 (64%)

इन विभागों में घोषणाओं की प्रगति धीमी

कुछ विभाग अभी भी लक्ष्य से काफी पीछे हैं, जहां 50% से कम घोषणाओं पर ही शासनादेश जारी हुए हैं।

  • सहकारिता विभाग: 25%
  • युवा कल्याण विभाग: 29%
  • पर्यटन विभाग: 38%
  • चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग: 44%
  • आईटी विभाग: केवल 6%

विभागवार रिपोर्ट कार्ड

  • विद्यालयी शिक्षा: 173 में से 106 (61%)
  • समाज कल्याण: 75% लक्ष्य हासिल
  • ऊर्जा विभाग: 50 में से 30 (60%)
  • पेयजल विभाग: 163 में से 97 (59%)
  • महिला सशक्तिकरण: 19 में से 14 (73%)

100% लक्ष्य हासिल करने वाले विभाग

मुख्यमंत्री राहत कोष और सूक्ष्म/लघु उद्योग विभाग ने अपनी सभी घोषणाओं पर शासनादेश जारी कर दिए हैं, जो अन्य विभागों के लिए उदाहरण बने।

शून्य प्रगति वाले विभाग भी शामिल

जलागम विकास विभाग की 2 घोषणाओं में से एक पर भी अभी तक शासनादेश जारी नहीं हो पाया है, जो विभाग की सुस्ती को दर्शाता है।

चुनाव वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य

सरकार अब चुनाव से पहले अधिकतम घोषणाओं को पूरा करने की रणनीति पर काम कर रही है। अधिकारियों की जवाबदेही तय होने और लगातार मॉनिटरिंग से आने वाले महीनों में योजनाओं के तेजी से पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि मुख्यमंत्री द्वारा की गई सभी घोषणा पूरी हो पाती है या नहीं यह भविष्य के गर्भ में है।

About Author

SattaSamvad

See author's posts

Tags: 36.3% of CM Dhami's announcements remain incompleteCm pushkar Singh DhamiKhabar UttrakhandSatta samvadwill they be completed in an election year?
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Helicopter Crash: गंगोत्री जा रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, 6 की मौत एक गंभीर घायल।

Helicopter Crash: गंगोत्री जा रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, 6 की मौत एक गंभीर घायल।

May 8, 2025
केदारनाथ में एम्स हॉस्पिटल की हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की सूझबूझ से बची दो डॉक्टरों की जान

केदारनाथ में एम्स हॉस्पिटल की हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की सूझबूझ से बची दो डॉक्टरों की जान

May 17, 2025
राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी इनाम राशि, शासन ने जारी किए 15 करोड़ रुपये

राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी इनाम राशि, शासन ने जारी किए 15 करोड़ रुपये

May 20, 2025
घोटाला: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानिए क्या है पूरा मामला

घोटाला: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानिए क्या है पूरा मामला

1
चकराता में टिंबर माफियाओं का सरगना कौन ? 3000 देवदार के पेड़ों का अवैध कटान !

चकराता में टिंबर माफियाओं का सरगना कौन ? 3000 देवदार के पेड़ों का अवैध कटान !

0
SDRF ने किया महिला का शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी।

SDRF ने किया महिला का शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी।

0
वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट नीति तय, 13 जिलों के लिए 1-1 खेल का चयन

वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट नीति तय, 13 जिलों के लिए 1-1 खेल का चयन

May 14, 2026
खेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि की मंजूरी, केंद्र सरकार ने 12.317 हेक्टेयर वन भूमि डायवर्जन को दी स्वीकृति

खेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि की मंजूरी, केंद्र सरकार ने 12.317 हेक्टेयर वन भूमि डायवर्जन को दी स्वीकृति

May 12, 2026
Land fraud: उत्तरकाशी BJP के दो बड़े नेताओं पर भूमि धोखाधड़ी के आरोपों की पुष्टि, अब IG गढ़वाल करेंगे आगे की जांच

Land fraud: उत्तरकाशी BJP के दो बड़े नेताओं पर भूमि धोखाधड़ी के आरोपों की पुष्टि, अब IG गढ़वाल करेंगे आगे की जांच

May 9, 2026
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.