देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर के मुताबिक वन, कारागार, परिवहन, रेशम, शहरी विकास, पशुपालन, सचिवालय प्रशासन, गन्ना, प्राविधिक, शिक्षा, कृषि/ उद्यान, राज्य संपति विभाग, गृह विभाग, उच्च शिक्षा समेत कई विभागों में भर्ती का कैलेंडर जारी कर दिया है।

वन आरक्षी के लिए अक्टूबर माह से शारीरिक परीक्षा होगी, जबकि 15 अक्टूबर को बंदी रक्षक की मुख्य परीक्षा होगी। परिवहन विभाग में संभागीय निरीक्षक परीक्षा 16 और 17 अक्टूबर को आयोजित होगी। रेशम और शहरी विकास विभाग में सहकारिता पर्यवेक्षक व पर्यावरण पर्यवेक्षक समूह की परीक्षा 19 नवंबर 2023 को आयोजित होगी। शहरी विकास विभाग में ही अधिशासी अधिकारी व कर व राजस्व निरीक्षक परीक्षा 26 नवंबर 2023 को आयोजित होनी है। पशुपालन विभाग में पशु चिकित्साधिकारी ग्रेट 2 के लिए 10 दिसंबर को मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। सचिवालय प्रशासन लोक सेवा आयोग व राजस्व परिषद के लिए प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को होगी। उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग व लोक निर्माण विभाग के लिए आयोजित होने वाली स्क्रीनिंग परीक्षा 20 दिसंबर को होगी।

गन्ना पर्यवेक्षक दुग्ध पर्यवेक्षक पद पर समूह का की मुख्य परीक्षा 26 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में होने वाली मुख्य परीक्षा 3 फरवरी 2024 को आयोजित होगी। सहायक कृषि अधिकारी उद्यान पर्यवेक्षक के लिए आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा 10 फरवरी को होगी। राज्य संपति विभाग में व्यवस्था अधिकारी के लिए मुख्य परीक्षा 2 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। गृह विभाग में प्रयोगशाला सहायक विधि विज्ञान प्रयोगशाला की मुख्य परीक्षा 31 मार्च 2024 को आयोजित होगी। उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला सहायक उच्च शिक्षा विभाग समूह का के लिए मुख्य परीक्षा 23 से 26 अप्रैल 2024 को आयोजित होगी।