• देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Satta Samvad
live
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
Satta Samvad
TV
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Home उत्तराखण्ड

चैत्र नवरात्रि पर महिला शक्ति जागरण अभियान, 304 मंडलों में होंगे शक्ति पूजन: रुचि भट्ट

SattaSamvad by SattaSamvad
March 21, 2026
in उत्तराखण्ड, देहरादून, राजनीति
0
चैत्र नवरात्रि पर महिला शक्ति जागरण अभियान, 304 मंडलों में होंगे शक्ति पूजन: रुचि भट्ट
506
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने समस्त प्रदेशवासियों को पावन चैत्र नवरात्रि एवं नव संवत्सर की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और नव सृजन का प्रतीक है, जो समाज को शक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण करता है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि चैत्र नवरात्रि केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान और जागरण का भी महापर्व है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना हमें यह संदेश देती है कि नारी ही समाज में शक्ति, सृजन और संस्कारों की आधारशिला है। वहीं नव संवत्सर भारतीय नववर्ष का शुभारंभ है, जो हमें नए संकल्प और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है।

इसी अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी 304 मंडलों में 21 से 26 मार्च के बीच मंडल स्तर पर शक्ति पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के तहत मंदिरों में कीर्तन, भजन एवं मां शक्ति की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं को संगठित करने और उन्हें सामाजिक व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस विशेष अभियान के माध्यम से कीर्तन मंडलियों के जरिए बूथ स्तर तक महिलाओं को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामूहिक शक्ति पूजन के माध्यम से महिलाओं में आध्यात्मिक चेतना के साथ संगठनात्मक एकजुटता को भी मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा का यह प्रयास केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग की महिलाओं को जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी माताओं, बहनों और बेटियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में भाग लेकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

About Author

SattaSamvad

See author's posts

Tags: Mahendra BhattRuchi BhattSatta samvadUttrakhand news
  • Trending
  • Comments
  • Latest
शरद सिंह चौहान ने सैकड़ों समर्थकों के साथ हाथ छोड़ा, कमल का दामन थामा, जिला पंचायत अध्यक्ष की है दावेदारी !

शरद सिंह चौहान ने सैकड़ों समर्थकों के साथ हाथ छोड़ा, कमल का दामन थामा, जिला पंचायत अध्यक्ष की है दावेदारी !

February 26, 2024
धामी कैबिनेट ने 8 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति विधेयक को मिली मजूरी

धामी कैबिनेट ने 8 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति विधेयक को मिली मजूरी

March 4, 2024
VIDEO: लक्ष्मी राणा के लिए छलका हरक सिंह रावत का दर्द, प्रदेश कांग्रेस पर उठाए गंभीर सवाल, इस्तीफे को ठराया जायज

VIDEO: लक्ष्मी राणा के लिए छलका हरक सिंह रावत का दर्द, प्रदेश कांग्रेस पर उठाए गंभीर सवाल, इस्तीफे को ठराया जायज

March 11, 2024
घोटाला: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानिए क्या है पूरा मामला

घोटाला: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानिए क्या है पूरा मामला

1
चकराता में टिंबर माफियाओं का सरगना कौन ? 3000 देवदार के पेड़ों का अवैध कटान !

चकराता में टिंबर माफियाओं का सरगना कौन ? 3000 देवदार के पेड़ों का अवैध कटान !

0
SDRF ने किया महिला का शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी।

SDRF ने किया महिला का शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी।

0
शीतकालीन महोत्सव में सांकरी पहुंचे CM, MLA दुर्गेश्वर ने सौंपा मांग पत्र, मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा…

CM धामी की 36.3 फीसद घोषणाएं अधूरी, चुनावी साल में क्या हो पाएगी पूरी

April 9, 2026
RTO परिवर्तन अनिता चमोला के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान, 65 चालान, 24 वाहन सीज़

RTO परिवर्तन अनिता चमोला के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान, 65 चालान, 24 वाहन सीज़

March 26, 2026
दून में महिलाओं के सशक्तिकरण और पेशेवर विकास को लेकर कार्यशाला का आयोजन

दून में महिलाओं के सशक्तिकरण और पेशेवर विकास को लेकर कार्यशाला का आयोजन

March 22, 2026
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.