अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण से विनायक के बीच एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई अन्य यात्रियों के घायल होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि बस में करीब 18 लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं एसडीआरएफ (SDRF) की टीम के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण भी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है। प्रशासन ने घटना की पुष्टि की है। हालांकि सड़क दुर्घटना में किन-किन लोगों की मौत हुई है प्रशासन इसकी विस्तृत जानकारी जुटा रहा है।
