रायवाला/देहरादून। उज्जवल सपना एनजीओ द्वारा हरिपुर स्थित आनंद उत्सव कैंपस में एक व्यापक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर गंगा प्रेम हॉस्पिटल के सौजन्य से आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय महिलाओं को गंभीर रोगों की रोकथाम एवं स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
शिविर में डॉक्टरों की टीम ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा सुरक्षित मासिक धर्म (Safe Menstrual Hygiene) के विषय में विस्तार से जागरूक किया।
कार्यक्रम में वंदना भट्ट (एएनएम) का विशेष सहयोग रहा। इसके साथ ही स्थानीय आशा कार्यकर्ता श्रीमती उषा जी, श्रीमती आशा जी एवं श्रीमती संतोष जी के सहयोग से महिलाओं को एकजुट कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 80 महिलाओं ने सहभागिता की। महिलाओं को सेनेटरी पैड एवं आवश्यक उपयोगी सामग्री का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद उत्सव कैंपस के ओनर श्रीमान नितेश कुमार शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी का विशेष सहयोग रहा।
इसके अतिरिक्त, स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र रायवाला के डॉक्टर डॉ. अमित बहुगुणा, गंगा प्रेम हॉस्पिटल की डॉक्टरों की टीम तथा अर्जित मैडम का उल्लेखनीय योगदान रहा।
उज्जवल सपना एनजीओ द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत और जागरूक करने का निरंतर प्रयास किया जाता है।










