नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भवाली से कैंचीधाम मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पर्यटकों से भरी एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी।
दो महिलाओं समेत किशोरी की मौत
हादसे में दो महिलाओं सहित एक किशोरी की मौत की पुष्टि हुई है। वाहन में कुल 7 से 8 लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
बरेली से पहाड़ों की ओर जा रहे थे पर्यटक
कोतवाल भवाली के अनुसार सभी यात्री उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के निवासी हैं और सुबह करीब 9:30 बजे पहाड़ों की ओर घूमने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
रेस्क्यू अभियान जारी, घायलों को अस्पताल भेजा गया
हादसे की सूचना मिलते ही भवाली पुलिस, दमकल विभाग, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र CHC भेजा गया जहां उनका उपचार चल रहा है।
हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। कि क्रेश बैरियर को तोड़ते हुए स्कॉर्पियो कार आखिर कैसे गहरी खाई में गिरी, क्या ड्राइवर को नींद की झपकी आई या कोई तकनीकी कारणों रहे। हालांकि जांच पूरी में क्या कुछ तथ्य मिलते है। उसी के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।










