देहरादून। प्रदेश में आज मौसम (weather) का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। खासतौर पर 3700 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने के आसार हैं।
वहीं उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में बादल छाए रहने के साथ मौसम में ठंडक बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग (weather directed) ने बताया कि बारिश और बर्फबारी का असर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक देखने को मिल सकता है।
अन्य जिलों की बात करें तो वहां मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को पहाड़ी इलाकों में यात्रा के गर्म कपड़ों के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी है।
प्रदेश में बदलते मौसम के चलते ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ने की संभावना है।










