• देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Satta Samvad
live
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
Satta Samvad
TV
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Home उत्तरकाशी

Good News: चीड़ की पत्तियों से बन रहा प्रदूषण मुक्त कोयला, ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार!

SattaSamvad by SattaSamvad
December 10, 2025
in उत्तरकाशी, उत्तराखंड न्यूज़ डायरी
0
Good News: चीड़ की पत्तियों से बन रहा प्रदूषण मुक्त कोयला, ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार!
525
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तरकाशी। पहाड़ी क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में पाए जाने वाले चीड़ के पेड़ हर साल जंगलों में आग का बड़ा कारण बनते हैं। इनकी सूखी पत्तियों (पिरूल) से हजारों हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर खाक हो जाता है और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचता है। लेकिन अब यही पत्तियां वरदान साबित हो रही हैं और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का नया साधन बन गई हैं।

प्रदूषण रहित कोयला, बढ़ रही डिमांड

उत्तरकाशी में चीड़ की पत्तियों से प्रदूषण-रहित कोयला तैयार किया जा रहा है। कोयले की कीमत प्रति किलो 16 रुपए है। यह कोयला धुआं-रहित चूल्हों में उपयोग किया जाता है, जिसकी बाजार में लगातार मांग बढ़ रही है।
इसकी सबसे खास बात यह है कि एक समय का खाना बनाने की कुल लागत केवल 8 रुपये आती है। धुआं-रहित होने के कारण यह महंगे एलपीजी सिलेंडर और लकड़ी आधारित रसोई का एक सस्ता, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प बनकर उभरा है।

एक महीने में हजार से अधिक खरीदार!

स्थानीय बाजार में इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि केवल एक महीने में 1000 से अधिक लोगों ने यह चूल्हे और कोयला खरीदा है। कई घरों, कैंप साइट्स और होम-स्टे में इसे गर्मी सेंकने के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

ग्रामीणों को मिला रोजगार, 10 रुपये किलो में बिक्री

जिन चीड़ की पत्तियों को अब तक जंगलों में आग का सबसे बड़ा कारण माना जाता था, वही अब ग्रामीणों के लिए आय का जरिया बन रही हैं। गांवों के लोग जंगलों से इन पत्तियों को एकत्र कर 10 रुपये प्रति किलो की दर से प्रोसेसिंग प्लांट को बेच रहे हैं। इससे न केवल उनकी आमदनी बढ़ रही है, बल्कि जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी कम होने लगी हैं।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम

चीड़ की पत्तियों से बने इस कोयले ने पर्वतीय क्षेत्रों में एक नई उम्मीद जगाई है। जंगलों में जहां आग की घटनाओं में कमी देखने को मिली है, वहीं ग्रामीणों को घर बैठे रोजगार मिल रहा है।जो सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा का विकल्प भी बन रहा है। चीड़ के कोयले से पर्यावरण भी संरक्षित हो रहा है। कहा जा सकता है कि, उत्तरकाशी में शुरू हुई यह पहल अब पूरे राज्य और देश के अन्य पर्वतीय हिस्सों के लिए भी एक मॉडल बन सकती है।

About Author

SattaSamvad

See author's posts

Tags: Cm pushkar Singh Dhamidhan Singh RawatHarish rawatKedarnathKhabar UttrakhandMahendra BhattUttarakhand aapdaUttrakhand news
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Helicopter Crash: गंगोत्री जा रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, 6 की मौत एक गंभीर घायल।

Helicopter Crash: गंगोत्री जा रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, 6 की मौत एक गंभीर घायल।

May 8, 2025
केदारनाथ में एम्स हॉस्पिटल की हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की सूझबूझ से बची दो डॉक्टरों की जान

केदारनाथ में एम्स हॉस्पिटल की हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की सूझबूझ से बची दो डॉक्टरों की जान

May 17, 2025
राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी इनाम राशि, शासन ने जारी किए 15 करोड़ रुपये

राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी इनाम राशि, शासन ने जारी किए 15 करोड़ रुपये

May 20, 2025
घोटाला: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानिए क्या है पूरा मामला

घोटाला: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानिए क्या है पूरा मामला

1
चकराता में टिंबर माफियाओं का सरगना कौन ? 3000 देवदार के पेड़ों का अवैध कटान !

चकराता में टिंबर माफियाओं का सरगना कौन ? 3000 देवदार के पेड़ों का अवैध कटान !

0
SDRF ने किया महिला का शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी।

SDRF ने किया महिला का शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी।

0
वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट की गिरफ्तारी पर पत्रकारों में आक्रोश, सीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट की गिरफ्तारी पर पत्रकारों में आक्रोश, सीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

May 26, 2026
वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट नीति तय, 13 जिलों के लिए 1-1 खेल का चयन

वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट नीति तय, 13 जिलों के लिए 1-1 खेल का चयन

May 14, 2026
खेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि की मंजूरी, केंद्र सरकार ने 12.317 हेक्टेयर वन भूमि डायवर्जन को दी स्वीकृति

खेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि की मंजूरी, केंद्र सरकार ने 12.317 हेक्टेयर वन भूमि डायवर्जन को दी स्वीकृति

May 12, 2026
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.