चंपावत: लोहाघाट क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बारात लेकर लौट रही बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा रात करीब ढाई बजे होने की बात सामने आई है।

हादसे में मां–बेटे सहित कुल 5 लोगों की मौके पर ही मौतहो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायलबताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और खाई में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद निकालकर लोहाघाट उप जिला अस्पताल भेजा गया।

स्थानीय प्रशासन व पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। इलाके में इस दुर्घटना को लेकर शोक की लहर है। उधर शादी का माहौल पूरी मातम में बदल गया है, परिजनों का हाल रो-रो कर बुरा है। पुलिस जांच में हादसे के क्या कारण सामने आते हैं। यह आने वाले दिनों में पता चल पाएगा।










