पहला संस्करण
चारधाम यात्रा 2025 की शुरुआत: उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो गई है। इस बार, सरकार ने रजिस्ट्रेशन को आधार कार्ड से लिंक कर दिया है।
कब खुलेंगे चारधाम के कपाट:
- यमुनोत्री और गंगोत्री धाम: 30 अप्रैल 2025
- केदारनाथ धाम: 02 मई 2025
- बद्रीनाथ धाम: 04 मई 2025
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और अन्य आवश्यक विवरण भरने होंगे।
ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन:
- 60% रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होंगे।
- 40% रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन उपलब्ध रहेगा।
यात्रा के लिए विशेष प्रबंध: यात्रा के शुरुआती 15 दिनों तक रजिस्ट्रेशन सेंटर 24 घंटे खुले रहेंगे। हरिद्वार और ऋषिकेश में अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन केंद्र भी बनाए जाएंगे।








