• देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Satta Samvad
live
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
Satta Samvad
TV
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल ने महिला प्रकोष्ठ के विस्तार की उठाई मजबूत नींव, कमलप्रीत अरोड़ा बनीं प्रदेश अध्यक्ष !

SattaSamvad by SattaSamvad
April 17, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून, राजनीति
0
उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल ने महिला प्रकोष्ठ के विस्तार की उठाई मजबूत नींव, कमलप्रीत अरोड़ा बनीं प्रदेश अध्यक्ष !
558
SHARES
1.6k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने संगठनात्मक विस्तार की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। प्रदेश कार्यकारिणी, महानगर और जिला इकाइयों के गठन के बाद अब पार्टी ने प्रकोष्ठों के गठन की दिशा में भी कदम बढ़ा दिए हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मनीषा अहलावत ने दो महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की।

कमलप्रीत अरोड़ा को उत्तराखंड प्रदेश महिला अध्यक्ष और चौधरी सरिता देवी को गढ़वाल महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मनीषा अहलावत ने इन नियुक्तियों पर विश्वास जताते हुए कहा, “जाटों की पार्टी मानी जाने वाली रालोद, जयंत चौधरी जी के नेतृत्व में सर्वसमाज के साथ खड़ी होकर जन-जन तक अपना संदेश पहुंचा रही है।”

कमलप्रीत अरोड़ा बीते दो दशकों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्होंने कई सम्मान अर्जित किए हैं। अल्पसंख्यक समुदाय में उनका खासा सम्मान है और सूत्रों के अनुसार, वर्तमान सरकार के अल्पसंख्यक आयोग में उनकी भूमिका को लेकर भी चर्चाएं जारी हैं।
रालोद में शामिल हुए उन्हें अभी ज्यादा समय नहीं बीता, लेकिन उनके कार्यों और सरल स्वभाव ने उन्हें महिला प्रकोष्ठ की कमान सौंपने में निर्णायक भूमिका निभाई।

कमलप्रीत ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा, “मैं रालोद को प्रदेश में सशक्त बनाने और महिलाओं को नेतृत्व से जोड़ने का हर संभव प्रयास करूंगी।”

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी केंद्र सरकार में कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं, जिससे उत्तराखंड में युवाओं और महिलाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर सृजित होने की संभावनाएं बन रही हैं। मनीषा अहलावत ने कमलप्रीत को यही संदेश दिया कि वे प्रदेश की महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और नेतृत्वशील बनाने के लिए काम करें।

इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता अनुपम खत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा, “कमलप्रीत अरोड़ा के महिला प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पूरे संगठन में उत्साह की लहर है। प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और राष्ट्रीय नेतृत्व के इस फैसले का स्वागत किया है।”

About Author

SattaSamvad

See author's posts

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Helicopter Crash: गंगोत्री जा रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, 6 की मौत एक गंभीर घायल।

Helicopter Crash: गंगोत्री जा रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, 6 की मौत एक गंभीर घायल।

May 8, 2025
केदारनाथ में एम्स हॉस्पिटल की हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की सूझबूझ से बची दो डॉक्टरों की जान

केदारनाथ में एम्स हॉस्पिटल की हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की सूझबूझ से बची दो डॉक्टरों की जान

May 17, 2025
राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी इनाम राशि, शासन ने जारी किए 15 करोड़ रुपये

राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी इनाम राशि, शासन ने जारी किए 15 करोड़ रुपये

May 20, 2025
घोटाला: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानिए क्या है पूरा मामला

घोटाला: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानिए क्या है पूरा मामला

1
चकराता में टिंबर माफियाओं का सरगना कौन ? 3000 देवदार के पेड़ों का अवैध कटान !

चकराता में टिंबर माफियाओं का सरगना कौन ? 3000 देवदार के पेड़ों का अवैध कटान !

0
SDRF ने किया महिला का शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी।

SDRF ने किया महिला का शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी।

0
उत्तराखंड में लाखों लोगों को बड़ी राहत, पेंशन के लिए आय सीमा 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपए करने की तैयारी…

उत्तराखंड में लाखों लोगों को बड़ी राहत, पेंशन के लिए आय सीमा 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपए करने की तैयारी…

June 24, 2026
चंद्रबनी भूमि विवाद: दो परिवारों ने अपनी-अपनी संपत्तियों को बताया अलग, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाए सवाल

चंद्रबनी भूमि विवाद: दो परिवारों ने अपनी-अपनी संपत्तियों को बताया अलग, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाए सवाल

June 22, 2026
वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट की गिरफ्तारी पर पत्रकारों में आक्रोश, सीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट की गिरफ्तारी पर पत्रकारों में आक्रोश, सीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

May 26, 2026
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.