• देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Satta Samvad
live
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
Satta Samvad
TV
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Home उत्तराखंड

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह द्वारा कानून व्यवस्था पर उठाए गए सवाल के बाद टूटी मुख्यमंत्री धामी की नींद, PHQ का किया औचक निरीक्षण

SattaSamvad by SattaSamvad
September 4, 2024
in उत्तराखंड, क्राइम, देहरादून, राजनीति
0
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह द्वारा कानून व्यवस्था पर उठाए गए सवाल के बाद टूटी मुख्यमंत्री धामी की नींद, PHQ का किया औचक निरीक्षण
649
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून: प्रदेश में कानून व्यवस्था किस तरह चरमराई हुई है। इसका अंदाजा पिछले कुछ दिनों से आए दिन लगातार हो रहे महिला अपराध, मारपीट के मामलों व दिन दहाड़े हो रही डकैती से लगाया जा सकता है। देहरादून आईएसबीटी में पांच लोगों द्वारा एक नाबालिक के साथ बारी-बारी से किया गया रेप। अल्मोड़ा जिले के सल्ट में भाजपा नेता द्वारा एक नाबालिक के साथ रेप की कोशिश। कालाढूंगी में दुग्ध संघ अध्यक्ष पर दो महिलाओं द्वारा लगाए गए योन शोषण के आरोप। चमोली जिले के नंदानगर में नाबालिग के साथ अश्लील हरकत। सितारगंज में 4 साल की नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म। ऋषिकेश में शराब माफियाओं द्वारा पत्रकार को लहूलुहान करना। साथ ही हरिद्वार के ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े तमंचे की नोक पर डकैती होना जैसी घटनाएं प्रदेश की नानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

इन तमाम मामलों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का खौफ नहीं है। अपराधियों के हौसले बुलंद है। कहा कि हमे पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से सीखने की जरूरत है। जिस तरह से उत्तर प्रदेश में अपराधियों को कुचला जा रहा है इस तरह उत्तराखंड में भी कानून व्यवस्था होनी चाहिए। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में सियासी भूचाल सा आ गया। लोग चौक-चौराहे, गली-नुक्कड़ पर इस बात की चर्चा करने लगे की पूर्व सीएम अपनी ही पार्टी की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। राजनीतिक पंडित इसके कई मायने निकलने लगे। जबकि कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज भी इसी सवाल को दोहरा रहे हैं।

इन तमाम चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री धामी ने आज पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाईन और पुलिस द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने और शांति भंग करने वाले अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों से जुड़ी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि जरूरतमंद लोगों को पुलिस की सहायता तत्काल मिले।

मुख्यमंत्री ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिये कि डेमोग्रेफी चेंज, धर्मान्तरण, लव जिहाद के प्रकरणों पर त्वरित गति से कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया जाए तथा आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों पर नियमित निगरानी रखी जाए। मुख्यमंत्री ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिये कि उन्होंने जिन थानों से नौकरी की शुरूआत की है, उन थानों का स्थलीय निरीक्षण करें, आवश्यकतानुसार संबंधित थानों को सुदृढ़ बनाने की दिशा में भी वे सहयोगी बनें। साथ कहा कि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाए व प्रदेश में आने-जाने वालों पर निगरानी रखी जाए।

पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा कानून व्यवस्था पर उठाए गए सवाल के बाद जिस तरह से मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों को दी गई सख्त हिदायत के बाद अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी रहेंगी की क्या राज्य की कानून व्यवस्था सुधरेगी? या फिर सीएम की यह चेतावनी केवल मीडिया की सुर्खियां बनकर ही रहेंगी।

About Author

SattaSamvad

See author's posts

Tags: BJP4UKCm pushkar Singh Dhamidhan Singh RawatHarish rawatKanoon vyavasthaKedarnathKhabar UttrakhandMahendra BhattSatta samvadUttarakhand aapdaUttrakhand law and orderUttrakhand news
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Helicopter Crash: गंगोत्री जा रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, 6 की मौत एक गंभीर घायल।

Helicopter Crash: गंगोत्री जा रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, 6 की मौत एक गंभीर घायल।

May 8, 2025
केदारनाथ में एम्स हॉस्पिटल की हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की सूझबूझ से बची दो डॉक्टरों की जान

केदारनाथ में एम्स हॉस्पिटल की हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की सूझबूझ से बची दो डॉक्टरों की जान

May 17, 2025
राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी इनाम राशि, शासन ने जारी किए 15 करोड़ रुपये

राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी इनाम राशि, शासन ने जारी किए 15 करोड़ रुपये

May 20, 2025
घोटाला: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानिए क्या है पूरा मामला

घोटाला: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानिए क्या है पूरा मामला

1
चकराता में टिंबर माफियाओं का सरगना कौन ? 3000 देवदार के पेड़ों का अवैध कटान !

चकराता में टिंबर माफियाओं का सरगना कौन ? 3000 देवदार के पेड़ों का अवैध कटान !

0
SDRF ने किया महिला का शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी।

SDRF ने किया महिला का शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी।

0
वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट की गिरफ्तारी पर पत्रकारों में आक्रोश, सीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट की गिरफ्तारी पर पत्रकारों में आक्रोश, सीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

May 26, 2026
वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट नीति तय, 13 जिलों के लिए 1-1 खेल का चयन

वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट नीति तय, 13 जिलों के लिए 1-1 खेल का चयन

May 14, 2026
खेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि की मंजूरी, केंद्र सरकार ने 12.317 हेक्टेयर वन भूमि डायवर्जन को दी स्वीकृति

खेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि की मंजूरी, केंद्र सरकार ने 12.317 हेक्टेयर वन भूमि डायवर्जन को दी स्वीकृति

May 12, 2026
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.